RRTS: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS के विकास के लिए पीएम मोदी की सराहना की है. नई रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम के विकास के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि अब, भारत के प्रधानमंत्री के रूप में, नरेंद्र मोदी 150 किलोमीटर की दूरी में कस्बों और शहरों को जोड़ने के लिए आरआरटीएस की एक और अवधारणा का नेतृत्व कर रहे हैं. यह अग्रणी पहल भारत में पहली बार शुरू की जा रही है.
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पोस्ट तब आया है जब पीएम मोदी 20 अक्टूबर को दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ RRTS के 17 किलोमीटर-प्राथमिकता वाले खंड का उद्घाटन करने वाले हैं. इससे, साहिबाबाद और दुहाई डिपो के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी.
हरदीप पुरी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ” पीएम मोदी का शहरी गतिशीलता पर फोकस है. बीआरटीएस से आरआरटीएस तक दुनिया ने शायद ही कभी ऐसा नेता देखा हो जो गरीबों और आम आदमी के लिए अर्बन मोबिलिटी को बेहतर बनाने पर इतना महत्व देता हो.”
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…