Har Ki Pauri Bomb Threat: हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने नशे की हालत में पुलिस को फोन कर ‘हर की पैड़ी’ (Har Ki Pauri) को बम से उड़ाने की धमकी दे दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.
पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के एक युवक ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर धमकी दी कि वो हर की पैड़ी को बम से उड़ा देगा. उसने फोन पर ये भी कहा कि वो अगले 4 दिनों में हर की पैड़ी के अलावा अन्य 4 जगहों को भी उड़ा देगा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. पुलिस ने बिना समय गंवाए युवक की लोकेशन को ट्रैक कर लिया और मौके पर ही उसे धर लिया.
पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान पौड़ी जिले के यमकेश्वर निवासी सोहन सिंह रावत के रूप में हुई है. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना को विस्तार से बताया. युवक ने कुबूल किया कि वो बहुत ज्यादा नशे में धूत था और होश में न रहने की वजह से उसने पुलिस को यह झूठी धमकी भरा फोन कर दिया था.
हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं नें मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवक की इस घटना ने सिर्फ पुलिस को परेशान ही नहीं किया बल्कि सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए है. फिलहाल पुलिस ने युवक को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल में भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: रायपुर में बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, पुलिस ने शुरू की जांच
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…