Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘Hello…हरकी पैड़ी को बम से उड़ा देंगे’, टल्ली युवक के कॉल से हिली हरिद्वार पुलिस; जानें पकड़ा गया तो क्या हुआ?

Har Ki Pauri Bomb Threat: हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में एक युवक ने हरिद्वार की हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया है.

Har Ki Pauri Bomb Threat

Har Ki Pauri Bomb Threat: हरिद्वार में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने नशे की हालत में पुलिस को फोन कर ‘हर की पैड़ी’ (Har Ki Pauri) को बम से उड़ाने की धमकी दे दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को  गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के एक युवक ने आपातकालीन नंबर 112 पर फोन कर धमकी दी कि वो हर की पैड़ी को बम से उड़ा देगा. उसने फोन पर ये भी कहा कि वो अगले 4 दिनों में हर की पैड़ी के अलावा अन्य 4 जगहों को भी उड़ा देगा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं. पुलिस ने बिना समय गंवाए युवक की लोकेशन को ट्रैक कर लिया और मौके पर ही उसे धर लिया.

नशे की हालत में युवक ने दे डाली धमकी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान पौड़ी जिले के यमकेश्वर निवासी सोहन सिंह रावत के रूप में हुई है. जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना को विस्तार से बताया. युवक ने कुबूल किया कि वो बहुत ज्यादा नशे में धूत था और होश में न रहने की वजह से उसने पुलिस को यह झूठी धमकी भरा फोन कर दिया था.

कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं नें मुकदमा दर्ज कर लिया है. युवक की इस घटना ने सिर्फ पुलिस को परेशान ही नहीं किया बल्कि  सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए है. फिलहाल पुलिस ने युवक को कोर्ट मे पेश करने के बाद जेल में भेज दिया है.

यह भी पढ़ें:  रायपुर में बीजेपी नेता धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूट, पुलिस ने शुरू की जांच

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital