देश

रोटी की कीमत और वफादारी: हरिद्वार के शख्स का ढाल बना गली का अवारा कुत्ता

Haridwar Dog Attack: अशीश/हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार में एक व्यक्ति पर जब अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया, तो गली में रहने वाला एक आवारा कुत्ता उसकी ढाल बनकर सामने आ गया. अपने उस परिचित शख्स को बचाने के लिए कुत्ता बिना डरे हमलावर कुत्ते से भिड़ गया और उसे खदेड़ दिया.

रोटी की कीमत और वफादारी

यह पूरी वारदात कनखल थाना क्षेत्र के फेरुपुर इलाके का है. स्थानीय लोगों के अनुसार, पीड़ित शख्स गली में रहने वाले इस बेजुबान कुत्ते को अक्सर खाना खिलाया करता था. इसी वजह से दोनों के बीच एक गहरा जुड़ाव और अपनापन बन गया था.

यह भी पढ़ें: चेहरे बड़े, नैरेटिव नया… फिर भी 2029 से पहले कांग्रेस के लिए क्यों सिरदर्द बन रहा है उसका अपना संगठन?

घटना वाले दिन जैसे ही दूसरे कुत्ते ने शख्स पर हमला करने की कोशिश की, गली के कुत्ते ने एक पल भी गंवाए बिना बीच में छलांग लगा दी. उसने हमलावर कुत्ते का डटकर मुकाबला किया और उसे दूर खदेड़ दिया, जिससे शख्स बाल-बाल बच गया.

CCTV में कैद हुई वफादारी

यह पूरी घटना पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग कुत्ते की समझदारी और वफादारी की खुलकर तारीफ कर रहे हैं.

सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह घटना साबित करती है कि अगर जानवरों को प्यार दिया जाए, तो वे मुश्किल वक्त में अपनी जान जोखिम में डालकर भी उस वफादारी का फर्ज निभाते हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मुझे 3 लाख में बेच रहे थे…’, प्राइवेट पार्ट और सीने पर उड़ेला खौलता पानी; दरिंदों के चंगुल से कैसे बची फरीदाबाद की लड़की?

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago