Bharat Express DD Free Dish

‘मुझे 3 लाख में बेच रहे थे…’, प्राइवेट पार्ट और सीने पर उड़ेला खौलता पानी; दरिंदों के चंगुल से कैसे बची फरीदाबाद की लड़की?

Faridabad Crime News: फरीदाबाद के कुरेशीपुर में 23 साल की युवती को सोते समय खौलता पानी डालकर जलाने और कमरे में बंधक बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि पड़ोसियों ने टोना-टोटका कर उसका पति से तलाक करवाया और अब उसे एक बुजुर्ग को बेचना चाह रहे थे.

Faridabad's Qureshipur village horrific crime where a 23-year-old woman was burnt and held hostage

फरीदाबाद के कुरेशीपुर में सनसनीखेज मामला AI फोटो

Faridabad Crime News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक ऐसा रोंगटे खड़े कर देने वाला क्राइम सामने आया है, जो रिश्तों, विश्वास और इंसानियत को शर्मसार कर दे. यहां के कुरेशीपुर गांव (Qureshipur village Faridabad) में एक 23 वर्षीय युवती (प्रीति) को सोते समय खौलता हुआ पानी डालकर बुरी तरह जला दिया गया. सिर्फ जलाया ही नहीं, बल्कि तड़पती हालत में कई दिनों तक कमरे में ताला लगाकर बंधक बनाए रखा गया. युवती का गंभीर आरोप है कि उसके पड़ोसी ही उसे 3 लाख रुपये में एक बुजुर्ग के हाथों बेचना चाहते थे, और जब उसने इसका विरोध किया तो उसे ये खौफनाक खौफनाक यातनाएं दी गईं.

टोने-टोटके से कराया तलाक, फिर लिया ‘गोद’

बिहार की रहने वाली प्रीति की शादी 2 साल पहले कुरेशीपुर के रोहित से हुई थी. प्रीति के मौसा पंकज ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले धर्मेंन्द्र और ललिता (जो लिव-इन में रहते हैं) का प्रीति के घर आना-जाना था. आरोप है कि ललिता ने टोने-टोटके के जरिए प्रीति को अपने काबू में कर लिया और 2 महीने पहले उसका पति से तलाक करवा दिया. इसके बाद इन दोनों ने प्रीति को अपनी ‘बेटी’ बनाकर गोद लेने का नाटक किया और कहा कि वे खुद उसकी शादी करेंगे.

‘3 लाख में बूढ़े से तय किया सौदा’ (Woman burnt with boiling water In Faridabad)

प्रीति ने पुलिस को बताया कि पिछले 2 महीने से वह धर्मेंद्र और ललिता के साथ ही रह रही थी. इसी दौरान उसे भनक लगी कि उसका सौदा 3 लाख रुपये में एक बूढ़े व्यक्ति से कर दिया गया है. जब प्रीति ने इस अमानवीय साजिश का विरोध किया, तो 16 अगस्त की सुबह 4 बजे जब वह सो रही थी, आरोपियों ने उस पर खौलता हुआ पानी उड़ेल दिया. इससे प्रीति के सीने और प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलस गए. उसे अस्पताल ले जाने के बजाय दरिंदों ने कमरे में ताला जड़ दिया और उसका मोबाइल छीन लिया.

ये भी पढ़ें: हाथों में दो पिस्टल, बिना नंबर का ऑटो… लखनऊ दिव्या मिश्रा मर्डर केस के चश्मदीदों ने बताई पूरी वारदात

आईसीयू में जिंदगी की जंग (Human trafficking Faridabad)

प्रीति की एक रिश्तेदार बहन ने किसी तरह उसके मौसा पंकज को इस घटना की सूचना दी. 19 अगस्त को पंकज ने धौज थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और प्रीति को बाहर निकाला. फरीदाबाद के बीके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां वह आईसीयू (ICU) में भर्ती है. धौज थाना इंचार्ज अनिल कुमार का कहना है कि पुलिस टीम दिल्ली जाकर पीड़िता के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read