Bharat Express DD Free Dish

कैंसर के इलाज में बड़ी क्रांति, Moderna की पर्सनलाइज्ड वैक्सीन ने ट्रायल में दिखाया कमाल

Moderna cancer vaccine: अमेरिकी कंपनियां मॉर्डना और मर्क ने एमआरएनए आधारित पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन के बड़े ट्रायल में सफलता हासिल की है.

Moderna-Merck cancer vaccine trial was successful.

AI जनरेटेड फोटो

Moderna Cancer Vaccine: कैंसर के इलाज में एक बड़ी खबर आई है. अमेरिकी कंपनी मॉर्डना (Moderna) और दवा निर्माता मर्क ने एमआरएनए (MRNA) आधारित पर्सनलाइज्ड कैंसर वैक्सीन के ट्रायल में अहम सफलता हासिल की है. यह वैक्सीन मेलानोमा यानी गंभीर त्वचा कैंसर के मरीजों पर आजमाई गई और अच्छे नतीजे सामने आए हैं.

हर मरीज के लिए अलग वैक्सीन

इस वैक्सीन की खासियत यह है कि यह सभी मरीजों के लिए एक जैसी नहीं होगी. डॉक्टर पहले मरीज के ट्यूमर में मौजूद जेनेटिक बदलावों की पहचान करेंगे और उसी आधार पर वैक्सीन तैयार की जाएगी. इसका मकसद शरीर की रोग‑प्रतिरोधक क्षमता को कैंसर की पहचान कर उससे लड़ने के लिए तैयार करना है.

कीट्रूडा के साथ बेहतर असर

कंपनियों ने बताया कि बड़े फेज के ट्रायल में जब इस वैक्सीन को मर्क की इम्यूनोथेरेपी दवा कीट्रूडा के साथ दिया गया तो कैंसर के दोबारा लौटने और शरीर में फैलने की संभावना काफी कम हो गई.

ये भी पढ़ें-PoJK में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में अब समानांतर सरकार? हर गांव में 3 समितियां बनाएगा JAAC

इलाज के तरीके में बदलाव

यह खोज इसलिए भी अहम है क्योंकि यह कैंसर उपचार के मौजूदा तरीकों से अलग है. अभी इलाज कैंसर के प्रकार और मरीज की स्थिति पर आधारित होता है लेकिन मॉर्डना का तरीका मरीज के ट्यूमर की खास पहचान को ध्यान में रखता है. INTerpath‑001 नामक तीसरे चरण के ट्रायल में 1,137 मरीज शामिल थे जिनका मेलानोमा ऑपरेशन से हटाया जा चुका था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read