देश

Haryana Assembly Election 2024: Karnal से क्यों कटा CM Nayab Singh Saini का टिकट? 10 साल में चौथी बार बदली चुनावी सीट

Haryana Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी दल भाजपा और विपक्षी दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, इनेलो एवं जजपा ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. भाजपा ने 67 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 25 नए चेहरे हैं. इस लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत 4 विधायकों की सीट बदली गई है. साथ ही 8 विधायकों की टिकट काटी गई है.

चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बीच सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की चर्चा ज्यादा हो रही है. दरअसल, नायब सिंह सैनी ऐसे नेता हैं, जिनकी 10 साल में चौथी बार चुनावी सीट बदली है. वर्तमान में नायब सिंह सैनी करनाल से विधायक हैं, लेकिन हरियाणा विधानसभा चुनाव—2024 के लिए उनकी सीट को बदला गया है.

नायब सैनी मनोहर लाल खट्टर के बाद सीएम बनाए गए थे

लाडवा विधानसभा से प्रत्याशी बने हरियाणा के सीएम

भाजपा आलाकमान ने नायब सिंह सैनी को अब कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के तहत आने वाली लाडवा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. इससे पहले नायब सिंह ने इसी साल लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा उप-चुनावों में करनाल सीट से जीत हासिल की थी. उन्होंने 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में नारायणगढ़ और 2019 के लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र से जीत दर्ज की थी.

पीएम मोदी से एक मुलाकात के दौरान हरियाणवी सीएम नायब सिंह

10 साल में चौथी बार बदली गई सीएम नायब की सीट

सियासत के जानकारों का कहना है कि नायब सिंह सैनी हरियाणा में पिछड़ी जातियों के बीच खासा लोकप्रिय हैं. पार्टी ने उन्हें ऐसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, जहां से चुनाव लड़ने पर आस—पास की सीटों पर भी उनकी लोकप्रियता का असर देखने को मिलेगा. करनाल से नायब का टिकट करने के पीछे क्षेत्रीय समीकरण और भाजपा की चुनावी रणनीति को वजह माना जा रहा है.

कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ में घंटा बजाते हुए सीएम नायब सैनी.

कुरुक्षेत्र तीर्थ की परिक्रमा कर शुरू किया चुनाव प्रचार

आज CM नायब सिंह ने कुरुक्षेत्र तीर्थ की परिक्रमा कर चुनावी प्रचार शुरू कर दिया. उन्होंने जीत की मन्नत का धागा बांधा, उनकी वो तस्वीर सामने आई है. सीएम नायब सैनी कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ में घंटा बजाते हुए भी नजर आए.

सीएम नायब सैनी ने ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेका, उन्होंने वट वृक्ष पर मन्नत का धागा बांधा.

ये हैं हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार

हरियाणा चुनाव के लिए भाजपा के 67 उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं. पहली सूची में भाजपा ने आठ महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है. इनमें अंबाला से शक्तिरानी शर्मा, मुलाना से संतोष सरवन, कलायत से कमलेश ढांडा, रतिया से सुनीता दुग्गल, तोशाम से श्रुति चौधरी, गढ़ी सांपला-किलोई से मंजू हुड्डा, कलानौर से रेनु डाबला, अटेली से आरती सिंह राव को उम्मीदवार बनाया है. यहां देखिए उम्मीदवारों के नाम —

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

18 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

1 hour ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

1 hour ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

2 hours ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

2 hours ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago