Haryana Assembly Election 2024 Result: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है. सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो गई. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस भाजपा से आगे दिख रही है. कांग्रेस कार्यालयों और नेताओं के आवास पर भी कार्यकर्ता जुटने लगे हैं. रोहतक स्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखने को मिला सभी जश्न में डूबे हुए हैं.
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि कांग्रेस हरियाणा में बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. समर्थकों का मानना है कि हुड्डा ने जो विकास कार्य किए थे, उसी के चलते जनता उन्हें फिर से मौका देने जा रही है.
हुड्डा के एक समर्थक ने बताया कि नतीजे पहले ही आ चुके हैं. चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहले भी बताया था भाजपा की सरकार जा रही है, कांग्रेस आ रही है.
अति उत्साहित समर्थक ने कहा, आज भाजपा को काला पानी भेज दिया जाएगा. जनता ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल में हुए विकास पर इस बार मुहर लगाई है. भाजपा के शासन में हरियाणा बहुत पीछे चला गया था. अपराध के मामले में हरियाणा नंबर वन था.
उन्होंने कहा कि जनता ने हुड्डा और कांग्रेस को वोट दिया है, बहुत बड़े बहुमत से कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है. मुख्यमंत्री का चेहरा विधायक तय करेंगे, प्रदेश की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के चेहरे पर पहले ही मुहर लगा चुकी है. भूपेंद्र हुड्डा ही हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनेंगे.
दीपेंद्र हुड्डा के आवास पर पहुंचे समर्थक राजवीर ने बताया कि इस बार कांग्रेस की आंधी चली है और पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में ही विधायक और पार्टी के अन्य नेता एकजुट हैं. हरियाणा की जनता ने चुनाव में हुड्डा के नाम पर मोहर लगा दी है. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि पार्टी के विधायक उनके साथ हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…