देश

Haryana Election 2024: भाजपाध्यक्ष की EC को चिट्ठी— ‘हरियाणा में वोटिंग की तारीख बदली जाए’, क्यों पड़ी ये जरूरत?

Haryana News: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख में बदलाव करने के लिए भाजपा ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा. हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने आयोग को पत्र लिखकर चुनाव की तारीख बदलने की मांग की.

मोहन लाल बडोली ने पत्र में लिखा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे. 28 सितंबर (शनिवार) और 29 सितंबर (रविवार) है, इसलिए प्रदेश के सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा. 1 अक्टूबर को वोटिंग होने के कारण सभी सरकारी एवं निजी संस्थान बंद रहेंगे और दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा. ऐसे में लोग 30 सितंबर को एक दिन का अवकाश लेकर दिनांक पांच दिन के अवकाश पर बाहर जा सकते हैं और मतदान प्रतिशत में भारी कमी आएगी.

1 अक्टूबर को वोट डलवाए तो मतदान में कमी आएगी: मोहन लाल

मोहन लाल ने कहा, “इसके अलावा 2 अक्टूबर को आसोज की अमावस्या होने के कारण बीकानेर जिला की नोखा तहसील के मुकाम गांव में हर वर्ष की तरह लगने वाले मेले में भाग लेने के लिए हरियाणा के बिश्नोई समाज के अधिकांश लोग 1 अक्टूबर को ही बीकानेर के लिए रवाना होंगे. जिसके चलते भी मतदान में कमी आएगी.”

‘मतदान के लिए निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाया जाए’

उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग का प्रयास रहा है कि लोकतंत्र को मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक मतदाता मतदान में भाग लें. इसलिए उचित होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए निर्धारित तिथि को आगे बढ़ाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि मतदान की तारीख से एक दिन पहले और अगले दिन कोई अवकाश न हो. उन्होंने आगे लिखा, “हम आशा करते हैं कि आप इस सुझाव पर जल्द सकारात्मक फैसला लेगें.”

एक अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा: EC

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए एक अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर मतदान होगा. वहीं, चार अक्टूबर को चुनावी नतीजे घोषित किए जाएंगे. चुनावों के लिए अधिसूचना 5 सितंबर को जारी की जाएगी. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर और नामांकन पत्रों की जांच की अंतिम तिथि 13 सितंबर है. नाम वापसी की अंतिम तिथि 16 सितंबर होगी.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

41 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

55 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago