मनोरंजन

‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना को आखिर क्यों कहा गया था फ्लॉप एक्टर? खुद दिया जवाब

Shaktimaan actor Mukesh Khanna: ‘शक्तिमान’ फेम एक्टर मुकेश खन्ना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वे कह रहे हैं कि उन्हें एक फ्लॉप एक्टर बता दिया गया था. वायरल वीडियो में एक्टर मुकेश खन्ना बताते हैं कि उनका करियर शुरू ही हुआ थी. लेकिन, इस दौरान उन्हें फ्लॉप अभिनेता बता दिया गया.

मुकेश खन्ना बताते हैं कि साल 1984 से 1986 के बीच उन्होंने मंदी का दौर देखा. 1984 से 1986 तक उनके पास 15 फिल्में थीं. इनमें से तीन-चार फिल्में रिलीज हुईं और वे फ्लॉप हो गईं. हालांकि, उनके पास कुछ और फिल्में थीं, जो या तो बनी नहीं या फिर रिलीज नहीं हो पाईं.

फ्लॉप होने की बताई ये वजह

उन्होंने आगे बताया, “शुरुआत में जब मेरी चार-पांच फिल्में फ्लॉप हो गईं तो मुझे फ्लॉप अभिनेता बता दिया गया. लोग कहते थे कि तुम्हारी वजह से फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. जो निर्माता मेरे पास आए थे, वे चाहते थे कि बाजार की मदद से मुझसे पैसे कमाए जाएं. मुझे पहली फिल्म के लिए सराहा गया और 10-15 फिल्मों में मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया. लेकिन, इंडस्ट्री और बाजार एक कलाकार के जीवन को तय करते हैं.”

उन्होंने कहा, “अगर आपका काम अच्छा नहीं है, लेकिन फिल्म हिट हो जाती है तो भी आप अगले कुछ प्रोजेक्ट पाने में कामयाब हो जाते हैं. लेकिन, जब आपका काम अच्छा है और फिल्म फ्लॉप हो जाती है, तो आप बाजार में अपनी कीमत खो देते हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘कल्‍क‍ि 2898 एडी’ से लेकर ‘द फ्रॉग’ तक , इस वीकेंड OTT पर अपने दोस्तों के साथ इन फिल्मों-वेब सीरीज का उठाए लुफ्त

मुकेश खन्ना को सुपरहीरो कैरेक्टर ‘शक्तिमान’ और बी.आर. चोपड़ा की ‘महाभारत’ में भीष्म की भूमिका के लिए जाना जाता है. वे चिल्ड्रन्स फिल्म सोसाइटी इंडिया के अध्यक्ष भी थे, जिससे उन्होंने फरवरी 2018 में इस्तीफा दे दिया था.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 minutes ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

19 minutes ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

54 minutes ago

गश्त के दौरान ASI को लगी गोली, दरभंगा में पुलिसकर्मी पर फायरिंग से मचा हड़कंप

Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…

2 hours ago