हरियाणा के कई जिलों में रविवार (14 दिसंबर 2025) को सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने ज़ोरदार दस्तक दी. सुबह से ही कोहरे की मोटी चादर छा गई, जिससे सड़कों पर दृश्यता (देखने की क्षमता) बेहद कम हो गई. इस अचानक छाए घने कोहरे के कारण राज्य के अलग-अलग हिस्सों में कई सड़क हादसे हुए, जिसमें वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए और कई लोग घायल भी हुए.
चरखी-दादरी में रविवार सुबह घने कोहरे ने कहर बरपाया. कालियावास मोड़ के पास कम दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में एक स्कूली बस भी शामिल थी, जिसमें कई बच्चे सवार थे. राहत की बात यह रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उन्हें मामूली चोटें आईं.
वहीं, हिसार में भी सर्दी की पहली घनी धुंध ने रविवार सुबह दुर्घटना को जन्म दिया. नेशनल हाईवे-52 पर धिकताना मोड़ के पास एक के बाद एक कई वाहन आपस में टकरा गए. इस हादसे में वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा.
सोनीपत जिले में लगातार दूसरे दिन घने कोहरे ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. दृश्यता घटकर केवल 5 मीटर तक रह गई, जिसके कारण नेशनल हाईवे-44, कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे सहित सभी प्रमुख सड़कों पर वाहन कतारबद्ध होकर धीरे-धीरे चले. कई चालकों को सुरक्षा के लिए अपनी गाड़ियां सड़क किनारे रोकनी पड़ीं.
इस बीच, कुलाना चौक के पास घने कोहरे के कारण दो बसों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. एक निजी सवारी बस रेवाड़ी से झज्जर की ओर आ रही थी, जो आगे चल रही कंपनी की बस से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में कई यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं. हालांकि, निजी बस के चालक का पैर बस के अगले हिस्से में बुरी तरह कुचल गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का मुख्य कारण घनी धुंध को बताया जा रहा है, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
रोहतक और सांपला क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे तक कोहरा छाया रहा, जबकि शाम 5 बजे के बाद धुंध फिर से लौट आई. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री और न्यूनतम 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. विभाग के मुताबिक, यह मौसम गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. ठंड और बढ़ने की संभावना है, जिससे परिवहन व्यवस्था पर असर पड़ सकता है. वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित सफर के लिए नियमों का पालन करें.
ये भी पढ़ें- दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस का ‘वोट चोरी’ विरोध प्रदर्शन, कर्नाटक के सभी विधायक होंगे शामिल
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…
Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज रवि योग नए प्रयासों…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: आज आपका मिलनसार और मददगार स्वभाव लोगों के बीच सम्मान…
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि वालों के लिए आज आगे बढ़ने के नए…