Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Traffic Safety

बिहार के सीतामढ़ी में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संभावित सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य में आज जिलाधिकारी श्री Richie Pandey के NETRATAVA में लालू यादव चौक पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में Deputy Collector श्री बृजकिशोर पांडेय, जिला परिवहन पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा में सर्दी की पहली घनी धुंध ने जनजीवन प्रभावित किया. कम दृश्यता के कारण कई जिलों में सड़क हादसे हुए और कई लोग घायल हो गए है.

तमिलनाडु के शिवगंगा जिले में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 12 लोगों की मौत और 40 से अधिक घायल हो गए. भीषण हादसे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर फंसे यात्रियों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला.

यातायात माह 2025 के तहत पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशन में अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना के नेतृत्व में वाराणसी के पुलिस लाइन चौराहे पर हेलमेट वितरण किया गया.अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीना ने बिना हेलमेट लगाए जा रहे परिवार को हेलमेट दिया और परिवार के बच्चे से ही उनके पिता को हेलमेट पहनवाया और बच्चे से शपथ दिलाई कि पापा बिना हेलमेट पहने आप बाइक लेकर घर से बाहर नहीं निकलेंगे. हेलमेट वितरित में एडीसीपी ट्रैफिक एसीपी ट्रैफिक सहित पुलिस ट्रैफिक और पुलिस के जवान मौजूद रहे.

Road Rage: भारत में रोड रेज की घटनाएँ बढ़ रही हैं. बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई में हिंसक मामले सामने आए. भीड़भाड़, तनाव, और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इसके कारण हैं. कानूनी सुधार और जागरूकता से इसे रोकने की जरूरत है.