हादसे में दुरघटनाग्रस्त कार
Bhupinder Singh Hooda Accident: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज एक बड़ी दुर्घटना में बाल-बाल बचें हैं. मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले में गांव मतलौडा के पास आज रविवार की दोपहर में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया. हादसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की लक्जरी गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार में उनके अलावा पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश और वरिष्ठ नेता धर्मवीर गोयत भी सवार थे. हादसे के बाद सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पूर्व CM
हादसे में बाल-बाल बचे भूपेंद्र हुड्डा हिसार के घिराय गांव में आयोजित एक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. जिसमें उन्हें वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा को सम्मानित करना था. लेकिन इससे पहले ही यह दुर्घटना हो गई.
नीलगाय से टकराई कार
मिली जानकारी के अनुसार हिसार जिले में गांव मतलौडा के पास जब पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला जा रहा था तभी सड़क पर उनकी कार के सामने अचानक से एक नीलगाय आ गई और कार से टकरा गई, जिससे यह हादसा हुआ. हिसार पुलिस के अनुसार घटना में सभी बाल-बाल बच गए हैं. अचानक हुए इस एक्सीडेंट से उनकी लक्जरी एसयूवी के आगे के दो एयर बैग खुल गए और कार में सवार लोग सकुशल बच गए. एयर बैग की वजह से ही सभी सकुशल बताए जा रहे हैं. हालांकि इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है.
इसे भी पढ़ें: अब पटना से रांची महज 4 घंटे में पहुंचाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस, इस महीने से होगी शुरू, जाने रूट और टाइमिंग
दूसरी गाड़ी में बैठ कार्यक्रम स्थल पर रवाना
दुर्घटना के बाद लक्जरी एसयूवी में बैठे सभी लोग दूसरी गाड़ी में सवार होकर गांव घिराय के कार्यक्रम स्थल की तरफ रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के काफिले में पायलट गाड़ी को छोड़ कर 4-5 गाड़ियां शामिल थीं. भूपेंद्र हुड्डा और सभी नेता आज रविवार सुबह हिसार जिले के बनभौरी गांव में एक पार्टी कार्यकर्ता के यहां चाय पीने गए थे. जिसके बद उनका काफिला समारोह में शामिल होने गांव घिराय की तरफ चल निकला.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…