होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
शिवपाल यादव (फोटो ट्विटर)
Shivpal Yadav: उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में एक चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव और बीजेपी विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. यहां इटावा शहर में कॉपरेटिव के क्रय विक्रय के चुनाव में धांधली को लेकर बीजेपी और सपा आमने सामने आ गयी है. इसके अलावा दोनों ही नेताओं के बीच में जमकर नोकझोंक हो गई. सपा महासचिव शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) और उनके पुत्र आदित्य यादव (Aditya Yadav) ने लगाया आरोप है कि हमारे कार्यकर्ताओं को मतदान से रोका जा रहा है, जबकि बीजेपी (BJP) के कार्यकर्ता जबरदस्ती अंदर बैठे हुए है.
इटावा में कॉपरेटिव के क्रय विक्रय के चुनाव के नामांकन किए जा रहे थे. इस दौरान शिवपाल यादव और बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया आमने-सामने आ गए और दोनों के बीच जमकर नोकझोंक होने लगी. जिसके बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.
कॉपरेटिव के क्रय विक्रय के चुनाव से पहले नामांकन के दौरान हुई नोकझोंक के बाद दोनों ही पार्टियों की तरफ से एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. शिवपाल यादव ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि सपा के लोगों को नामांकन भरने नहीं दिया जा रहा है. जबकि बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ने सपा पार्ट में नामांकन के दौरान गुंडई करने का आरोप लगाया है.
यह भी पढ़ें- अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे सचिन पायलट, सीएम गहलोत पर लगाए मिलीभगत के आरोप, राजस्थान में गरमाई सियासत
शहर में सहकारी समितियों के चुनाव के बाद अब इटावा कॉपरेटिव चुनाव अपने दिलचस्प मोड़ पर आ गया है. चुनाव के लिए सुबह प्रतिनिधि को क्रय विक्रय के सभापति के लिए अपने प्रस्ताव के साथ नामांकन दाखिल करना था. उस समय वहां सदर विधायक सरिता भदौरिया पहुंची थी. इस दौरान शिवपाल यादव भी वहां पहुंच गए. जिसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. शिवपाल ने सपा के लोगों को नामांकन न भरने दिये जाने का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र में जाकर बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बाहर निकलवाया. वहीं इस मामले सरित भदौरिया ने कहा कि जबरदस्ती मतदान केंद्र में आकर फर्जी नामांकन करवाया और हमारे लोगों को बाहर निकलवा दिया है.
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…