खेल

IPL 2023: रिंकू सिंह की आंधी में उड़ा गुजरात, 5 गेंदों पर पांच सिक्सर जड़ कोलकाता को दिलाई धमाकेदार जीत

GT vs KKR, IPL 2023: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ. सस्पेंस, थ्रिलर और सांसें थाम देने वाले इस मुकाबले में कोलकाता ने अविश्वसनीय जीत दर्ज की. इस जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह.

बता दें, आखिरी ओवर में कोलकाता को 29 रनों की जरूरत थी. केकेआर की उम्मीद रिंकू सिंह से थी और गुजरात ने गेंद यश दयाल को दी. मगर रिंकू ने जीटी को संभलने का मौका नहीं दिया और लगातार पांच छक्के जड़कर डिफेंडिंग चैंपियन के जबड़े से जीत छीन ली. रिंकू सिंह 21 गेंदों पर 48 रन बनाकर नाबाद रहे जिसमें छह छक्का और एक चौका शामिल रहा.

-20 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 204-4

-15 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 149-3

-राणा-वेंकटेश क्रीज पर जमे, 11 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 99-2

-5 ओवर के बाद KKR का स्कोर: 37-2

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

 KKR को 204 रन का लक्ष्य

गुजरात टाइटन्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 205 रनों का टारगेट दिया है. गुजरात के लिए विजय शंकर (63 रन) और साई सुदर्शन (53 रन) ने अहम पारी खेली.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

33 minutes ago

दिवाली के बाद सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर की मांग; CBI के हलफनामे पर आरोपी पक्ष ने उठाए सवाल

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…

1 hour ago