देश

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की हत्या: बाल छोटे रखने के लिए कहते थे प्रिंसिपल, नाबालिगों ने क्लासरूम में घोंपा चाकू

Haryana News: आज गुरु पूर्णिमा है. सुबह से लोग अपने गुरु के दर्शन कर रहे हैं. जो नहीं मिल पा रहे हैं वह फोन से संपर्क कर अपने गुरु को सम्मान दे रहे हैं. इस बीच दिल्ली के पड़ोसी परियाणा से एक खौफनाक घटना सामने आई है. प्रदेश के हिसार जिले में दो बच्चों ने अपने प्रिंसपल की हत्या कर दी है. दोनों आरोपी नाबालिग है और वारदाद के बाद से ही फरार है. इस मर्डर के बाद बच्चों और शिक्षकों में खौफ का माहौल है. मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने इसे जांच में लिया है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

मामला हरियाणा (Haryana) के हिसार जिले के नारनौंद में पड़ने वाले बस गांव का है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल जगबीर पानू क्लास के विजिट पर आए थे. इसी दौरान दोनों छात्रों ने उनपर चाकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. कोई हरकत में आ पाता इससे पहले ही वो लहुलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. आनन फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई है.

काट कटवाने के लिए कहते थे प्रिंसपल

हांसी के पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि आरोपी छात्रों ने प्रिंसिपल के बाल कटवाने और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश के कारण गुस्से में आकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, यह घटना गुरुवार सुबह हुई जब प्रिंसिपल जगबीर पानू स्कूल में क्लासरूम का निरीक्षण कर रहे थे. दो नाबालिग छात्र वहां पहुंचे और चाकू से प्रिंसिपल पर हमला कर दिया. प्रिंसिपल को कई जगह चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें लगाई गई हैं.

ये भी पढ़ें: कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, 3 दिन पहले हुई थी ओपनिंग

दोनों आरोपी छात्र 16 और 17 साल के हैं और स्कूल में पढ़ते हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस गांव में स्थित करतार मेमोरियल स्कूल के दो नाबालिग छात्रों ने अपने प्रिंसिपल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. दोनों आरोपी छात्र अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए हिसार भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है. अभी तक इस मामले में और कोई जानकारी नहीं मिली है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

‘आज दुनिया भारतीय पायलटों की बात कर रही, कल मेड इन इंडिया विमान की करेगी चर्चा’, पीएम मोदी ने बताया 2047 का विजन

पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…

12 minutes ago

विराट कोहली का फूटा गुस्सा! 5 करोड़ रुपये वाले आरोपों पर आया बयान, फलाहारी महाराज के दावे को बताया पूरी तरह झूठा

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को लेकर वृंदावन के प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जाने को…

20 minutes ago

पाकिस्तान की गोद में छिपे आतंकी नजीर हुसैन पर NIA का शिकंजा, भगोड़ा’ घोषित; पुंछ धमाकों का है मास्टरमाइंड

पाकिस्तान में छिपकर जम्मू-कश्मीर में आतंकी साजिश रचने वाले नजीर हुसैन को NIA की विशेष…

39 minutes ago

‘पति तड़पता रहा, डॉक्टर बेपरवाह रहे…’ बहराइच मेडिकल कॉलेज की लापरवाही ने ले ली जान; देखें VIDEO

UP News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में महिला सिपाही रिचा शर्मा के पति की इलाज के…

55 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: रेपो रेट में हुई बढ़ोतरी, कितनी महंगी होगी आपकी EMI?

RBI Repo Rate: RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.50% कर दिया है.…

1 hour ago

दोबारा माता-पिता बनने वाले हैं कियारा और सिद्धार्थ, बेटी साराया के साथ दी गुड न्यूज; शेयर की प्यारी तस्वीर

बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी…

1 hour ago