देश

Sandeep Singh: यौन उत्पीड़न के आरोप के बाद संदीप सिंह ने सीएम खट्टर को सौंपा खेल विभाग, बोले- मेरी इमेज ख़राब करने की साजिश

Sandeep Singh: हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह ने महिला कोच के आपत्तिजनक आरोप के बाद इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को सौंप दिया है. यौन उत्पीड़न का आरोप लगने पर हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि को खराब करन के लिए एक माहौल बनाया गया है. खेल विभाग की एक जूनियर कोच ने जो झूठे आरोप लगाए हैं, मैं चाहूंगा कि उसकी अच्छे से जांच हो. जांच रिपोर्ट आने तक मैं अपना खेल विभाग मुख्यमंत्री को सौंपता हूं.

इस बीच आरोप लगाने वाली महिला कोच ने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज से खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत की है. साथ ही विज से इस मामले में मदद की मांग की है. महिला कोच का कहना है कि खेल मंत्री द्वारा किए गए अपराध के लिए उन्हें जेल की सलाखों में होना चाहिए. खेल मंत्री संदीप सिंह पर कार्रवाई होने से कई और महिलाएं भी सामने आएंगी, जिनका उन्होंने शोषण किया है.

हमारा काम सबको इंसाफ दिलाना है- अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा उन्होंने पीड़ित महिला कोच की पूरी बात को ध्यान पूर्वक सुना है और वह इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी बात करेंगे. हमारा काम सबको इंसाफ दिलाना है और इन्हें भी दिलाएंगे. महिला कोच द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद खेल मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि मुझे नहीं पता कि उस महिला ने मुझ पर आरोप क्यों लगाए हैं. मैं सभी खिलाड़ियों की मदद करता हूं. क्या खिलाड़ियों की मदद करना गलत है.

ये भी पढ़ें: Haryana: हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर बड़ा आरोप, छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

इस मामले पर डीएसपी चंडीगढ़ राम गोपाल ने बताया कि, हरियाणा की एक महिला कोच ने 30 दिसंबर को चंड़ीगढ़ पुलिस से हरियाणा के खेल मंत्री(संदीप सिंह) के खिलाफ शिकायत की थी. मामले में IPC की धारा 354, 354ए, 354बी, 342 और 506 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है, जांच की जा रही है.

गौरतलब है कि एक महिला कोच ने हरियाणा के खेल मंत्री और पूर्व हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आरोप लगा है. आरोप लगाने वाली महिला कोच का कहना है कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने नौकरी के सिलसिले में घर बुलाया था. जहां उन्होंने डाक्यूमेंट्स चेक करने के बहाने शारीरिक छेड़छाड़ की. इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्जकर मंत्री की मुश्किलें बढ़ा दी है. चंडीगढ़ के सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

5 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

29 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

30 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

38 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

39 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

54 minutes ago