प्रतीकात्मक तस्वीर
Corona India Update: नए साल में एक ऐसी खबर सामने आई है कि जो सबके लिए चिंता का सबब बन सकती है. दुनिया भर में कोरोना जहां एक बार फिर अपने पैर फैलाते जा रहा है. वहीं देश में ओमिक्रोन के सब-वेरिएंट XBB.1.5 से संक्रमण का एक मामला सामने आया है.
गुजरात में इस वेरिएंट के संक्रमण का मामला मिलने से गुजरात प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है. वायरस के बारे में विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि यह एक हाइब्रिड वेरिएंट है. वहीं वैज्ञानिक अभी इसी परिवार के XBB सब वेरिएंट पर ही रिसर्च कर रहे हैं. भारत में इस वेरिएंट XBB.1.5 के मिलने से हड़कंप मचा हुआ है.
यह वायरस संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा तबाही मचाने वाले वायरस में से एक है. सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों की मानें तो अमेरिका में हाल ही में कोविड-19 के 40 फीसदी से अधिक मामले वेरिएंट XBB.1.5 के ही थे. विशेषज्ञों ने इस खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 को लेकर चिंता जाहिर की है.
XBB.1.5 वेरिएंट के नुकसान और लक्षण
एक्सपर्ट के मुताबिक XBB.1.5 वेरिएंट इससे पहले के BQ1 वेरिएंट से 120 फीसदी तेजी से फैलता है. बाल्टीमोर के जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज के अनुसार XBB.1.5 वेरिएंट एक एडिशनल म्यूटेशन है. यह बॉडी सेल में आसानी से पहुंचकर शरीर को नुकसान पहुंचाता है.
हालांकि पहले के शोध में यह बात सामने आई थी कि XBB.1.5 वेरिएंट BQ1 वेरिएंट की अपेक्षा 108 फीसदी तेज है. लेकिन बाद के रिसर्च में पता चला कि इसकी तेजी का प्रतिशत 120 है.
वहीं पेकिंग यूनिवर्सिटी में सांइटिस्ट और असिस्टेंट प्रोफेसर यूनलॉन्ग रिचर्ड काओ ने बताया कि XBB.1.5 वेरिएंट एंटीबॉडी को प्रभावित करने के अलावा इसे कमजोर कर रहा है.
बात करें इस वेरिएंट से जुड़े प्रमुख लक्षणों की तो इससे प्रभावित होने पर गले में खराश, नाक का बहना, बुखार, सिरदर्द, सर्दी, खांसी और आवाज में बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Covid19 India: खत्म नहीं हुआ है कोरोना, अगले 40 दिनों में कोरोना की चौथी लहर का खतरा, जनवरी का महीना अहम
भारत में XBB.1.5 कितना खतरनाक
बात करें भारत में XBB.1.5 कितना प्रभावी हो सकता है तो इसे लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा, क्योंकि देश में इसी फैमिली के सब वेरिएंट XBB से संक्रमित होने के बाद भी लोगों को कोई खास नुकसान नहीं पहुंचा है और वे पूरी तरह ठीक भी हो चुके हैं.
हालांकि एक रिपोर्ट के अनुसार XBB-सब-वेरिएंट में होने वाला म्यूटेशन कोरोना वैक्सीन के प्रभाव को और कम करते हुए दूसरी बीमारियों के लिए भी खतरनाक हो सकता है.
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…
Jio IPO Listing: जियो प्लेटफॉर्म्स का बहुचर्चित IPO 28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट…
E20 पेट्रोल के विरोध पर नितिन गडकरी ने इसे 'पेड कैंपेन' बताया, वहीं पेट्रोलियम मंत्री…
Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतगणना जारी है. मतगणना…
भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की जमानत याचिका पर…