देश

PHOTOS: इतनी खूबसूरत होगी हरियाणा की झांकी… गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को दिखेगा राज्य का गौरव

ओम प्रकाश राय, चंडीगढ़


भारतीय गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के अवसर पर राष्‍ट्रीय राजधानी नई दिल्‍ली में कर्तव्य पथ पर विभिन्न राज्यों की ओर से तरह-तरह की झांकियां निकाली जाएंगी. हरियाणा की ओर से भी मनमोहक झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा.

इस साल हरियाणा की झांकी का थीम है- “स्मृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास”, जिसमें राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिक प्रगति की झलक देखने को मिलेगी. झांकी में भगवान श्री कृष्ण के गीता के ज्ञान से लेकर हरियाणा की वर्तमान विकास यात्रा और खेलों के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा.

सांस्कृतिक विरासत, खेलों में प्रगति का प्रदर्शन

हरियाणा सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस बार दिल्ली में कर्तव्य पथ पर हरियाणवी झांकी में सांस्कृतिक विरासत और खेलों में प्रगति का प्रदर्शन दिखेगा. हरियाणा की झांकी को सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा तैयार किया गया है.

नई झांकी राज्य के इतिहास, संस्कृति और समृद्धि को दर्शाती है, साथ ही साथ हरियाणा के लोगों के योगदान को भी दर्शाएगी.

26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर हरियाणा की झांकी “स्मृद्ध हरियाणा: विरासत और विकास” के थीम पर आधारित होगी.

वर्ष 1966 में हुई थी हरियाणा की स्थापना

हरियाणा की स्थापना 1 नवंबर 1966 को हुई थी, जब इसे पंजाब से अलग कर एक स्वतंत्र राज्य के रूप में गठित किया गया. इसके बाद से राज्य ने कई क्षेत्रों में जबरदस्त विकास किया है, खासकर खेलों के क्षेत्र में. हरियाणा को “खेलों का पावर हाउस” भी कहा जाता है, क्योंकि यहां से कई एथलीट्स और खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने हुनर का लोहा मन्नवाया है.

यह भी पढ़िए: उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति को मिली मंजूरी, 1 लाख युवाओं को मिल सकेगा रोजगार

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

1 minute ago

योगी सरकार का मास्टरस्ट्रोक! CM योगी ने नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया बंपर तोहफा, बढ़ाकर कर दिया इतना मानदेय

UP Anganwadi Salary: नवरात्र पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को तोहफा देते हुए मानदेय…

20 minutes ago

जेलेंस्की को झाड़ पर चढ़ाकर ट्रंप ने खींच लिया पैर, 3 दिनों तक नहीं दी रूसी मिसाइलों की जानकारी, अब रो रहा यूक्रेन

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने बताया कि कुछ समय के लिए…

24 minutes ago

21 या 22 अक्टूबर, कब है पापांकुशा एकादशी का व्रत? अज्ञान में किए गए पापों से दिलाता है मुक्ति

पापांकुशा एकादशी 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि व्रत 21 अक्टूबर को रखा…

28 minutes ago

CBSE Board Exam Update: 10वीं-12वीं की LOC जमा करने की लास्ट डेट जारी, जानें कब से लगेगा लेट फीस

CBSE Board Exam 2027: CBSE बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना लेट फीस LOC…

36 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, दशहरा कब है? जानें विजयादशमी 2026 की सही तारीख, रावण दहन और शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है, क्योंकि आश्विन शुक्ल दशमी तिथि 20 और…

44 minutes ago