महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को अब किसी भी सुविधा और जानकारी के लिए भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चैटबॉट का नया अवतार आ गया है. इसके अलावा इसमें तीन नए फीचर भी बढ़ाए गए हैं. एआई आधारित चैटबॉट श्रद्धालुओं को उनके एक किमी दायरे में पार्किंग, फूड कोर्ट और अस्पताल की सटीक जानकारी उपलब्ध कराएगा.
एआई चैटबॉट न केवल श्रद्धालुओं को महाकुम्भ की सम्पूर्ण मैपिंग दिखाएगा, बल्कि हर सेक्टर की विशेष जानकारी और गूगल मैप लिंक भी प्रदान करेगा. अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि इस चैटबॉट के जरिए लोग पार्किंग, ट्रांसपोर्ट, बैंकिंग, पब्लिक वॉटर एटीएम और अन्य सुविधाओं की जानकारी सेकेंडों में पा सकते हैं.
चैटबॉट के जरिए श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार रियल टाइम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें शौचालय, खोया-पाया केंद्र, प्रदर्शनियां और अन्य उपयोगी स्थानों की जानकारी होगी. क्यूआर कोड स्कैन करते ही महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी सीधे आपके मोबाइल पर आ जाएगी.
अब तक लाखों श्रद्धालु इस एआई चैटबॉट का उपयोग कर चुके हैं. इसके प्रभावी और आसान उपयोग से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को व्यापक सहूलियत मिल रही है. चैटबॉट के जरिए तकनीक और आस्था के संगम से दुनिया के सबसे बड़े आयोजन को सरल और व्यवस्थित बनाया जा रहा है. महाकुम्भ में यह चैटबॉट न केवल जानकारी देगा, बल्कि श्रद्धालुओं के अनुभव को और भी बेहतर बनाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…