देश

‘वह हताश हैं…’ : पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर ‘सबसे बड़े शेयर बाजार घोटाले’ के आरोपों को लेकर किया पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया है कि लोकसभा चुनाव में मिली हार की हताशा में वो देश और विदेश के निवेशकों को भ्रमित कर डराने की कोशिश कर रहे हैं. भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा और हमारे नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी अभी तक उबर नहीं पाए हैं.

गोयल ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप

गोयल ने आरोप लगाया कि फिर एक बार नरेंद्र मोदी सरकार का बनना तय है और इससे राहुल गांधी परेशान नजर आ रहे हैं. अब राहुल गांधी मार्केट के इंवेस्टर्स को भी गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं.वो अपने बयानों के जरिए देश और विदेशों के निवेशकों को भ्रमित करने की कोशिश कर उन्हें निवेश के लिए हतोत्साहित करने का प्रयास कर रहे हैं. जबकि, सब जानते हैं कि शेयर बाजार में कई वजहों से बदलाव होते रहते हैं और दुनिया भर में यह इसी तरह चलता है.

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है

गोयल ने कहा कि आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है. पूरी दुनिया, भारत को सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में स्वीकार रहा है. पीएम मोदी ने देश को आश्वस्त किया है कि उनके तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. मोदी सरकार के 10 साल के सफल कार्यकाल की वजह से शेयर बाजार ने कीर्तिमान और रिकॉर्ड बनाए हैं, मार्केट से हमारे भारतीय निवेशकों ने भी लाभ लिया है.आज भारतीय शेयर बाजार दुनिया के टॉप देशों की लिस्ट में शामिल है.

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में भारत का मार्केट कैप सिर्फ 67 लाख करोड़ का था, जो मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में तेजी से और कई गुना बढ़कर 415 लाख करोड़ पहुंच गया है.

भारतीय निवेशकों ने ज्यादा लाभ कमाया है

उन्होंने भारतीय निवेशकों के लाभ कमाने का जिक्र करते हुए दावा किया कि यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार के कार्यकाल में विदेशी निवेशकों की भागीदारी कम हुई है और भारतीय निवेशकों, खासकर खुदरा निवेशकों, की भागीदारी और आमदनी दोनों बढ़ी है. पिछले दो महीनों में विदेशी निवेशकों की तुलना में भारतीय निवेशकों ने ज्यादा लाभ कमाया है. एग्जिट पोल आने के बाद भी भारतीय निवेशकों ने महंगे दामों पर शेयर बेचकर लाभ लिया और जब चुनावी नतीजा आने के बाद बाजार गिरा तब भी भारतीय निवेशकों ने सस्ते दामों पर खरीदकर कमाई की और भारतीय निवेशकों का नुकसान नहीं हुआ. पिछले दिनों में जो भी नुकसान हुआ है, वो विदेशी निवेशकों का ही नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी ने कहा- चुनाव परिणाम आने से पहले स्टॉक मार्केट में इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला हुआ, ₹30 लाख करोड़ डूबे

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और उन्हें इस बात की चिंता करनी चाहिए कि मतगणना के दिन जब शुरू में उनके गठबंधन की सीटें ज्यादा नजर आ रही थी तो मार्केट गिरना शुरू हो गया था यानी बाजार को कांग्रेस पर भरोसा नहीं था.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Prakhar Rai

Recent Posts

रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला? कीव समेत 12 क्षेत्रों में तबाही, 4 बच्चों समेत 19 की मौत

Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…

11 minutes ago

भारत से भिड़ा पाक तो क्या साथ देंगे तुर्किये-सऊदी? समझें मक्का पैक्ट के 3 पेंच

Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…

12 minutes ago

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

42 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

51 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

52 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

59 minutes ago