चुनाव

New Govt Formation: PM मोदी का शपथ ग्रहण 9 जून को, लोकसभा स्पीकर का पद अपने पास रखेगी सर्वाधिक सीटें जीतने वाली भाजपा

BJP NDA Election Result Meeting: लोकसभा चुनाव-2024 में बहुमत पाने के बाद एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार है. नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, उनका शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को शाम 6 बजे होगा. पहले 8 जून को शपथ लेने की खबरें थीं.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि, एनडीए के घटक दलों की बैठक के दौरान सभी नेताओं में नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनने की सहमति बनी…नीतीश कुमार, नायडू समेत 14 सहयोगी दलों के नेताओं ने लिखकर दिया कि हमारा समर्थन मोदी के साथ है.

‘लोकसभा स्पीकर का पद सहयोगी दल के नेता को नहीं देंगे’

आज उन अटकलों पर भी विराम लग गया, जिनमें ये कहा जा रहा था कि वित्त मंत्रालय या गृह मंत्रालय सहयोगी दलों को दिए जा सकते हैं. भाजपा नेतृत्व से जुड़े सूत्रों का कहना है कि भाजपा लोकसभा स्पीकर का पद भी अपने पास रखेगी. पहले यह पद जेडीयू और टीडीपी के मांगने की खबरें थीं. जेडीयू की नजर रेलवे-कृषि मंत्रालय के साथ बिहार के लिए विशेष पैकेज पर है.

तेदेपा ने 5 मंत्रालयों और लोकसभा स्पीकर पद की मांग रखी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नायडू की पार्टी तेदेपा (TDP) ने 5 मंत्रालयों और लोकसभा स्पीकर पद की मांग रखी है. इनमें ग्रामीण विकास, आवास और शहरी मामले, बंदरगाह और शिपिंग, सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जल शक्ति मंत्रालय शामिल हैं. तेदेपा वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार भी मांग रही है. आंध्र प्रदेश में फ्री की योजनाओं के चलते आर्थिक स्थिति बहुत खराब है. इसलिए नायडू चाहते हैं कि वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार उन्हें मिले.

केंद्र सरकार के 10 सबसे ताकतवर और समृद्ध मंत्रालय

केंद्र सरकार के 10 सबसे ताकतवर और समृद्ध मंत्रालय- गृह, रक्षा, वित्त, विदेश, रेलवे, सूचना प्रसारण, शिक्षा, कृषि, सड़क परिवहन और सिविल एविएशन हैं. अकेले बहुमत ​होने से 2019 और 2014 में भाजपा ने सभी बड़े विभाग अपने पास रखे थे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

18 minutes ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

32 minutes ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

1 hour ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

2 hours ago