देश

भीषण गर्मी का कहर: देश के 21 शहरों में पारा 42°C पार, मौसम विभाग का लू अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में अप्रैल की शुरुआत से ही भीषण गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है.

राजधानी दिल्ली सहित पांच राज्यों के 21 शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री से ऊपर चला गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी. हवा की गति में कमी के कारण गर्मी का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है. सोमवार की सुबह हवा की गति 8-10 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है, जो दोपहर तक घटकर 4-6 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

बाड़मेर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार को अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो अप्रैल के पहले सप्ताह का अब तक का सबसे ऊंचा तापमान है. यह सामान्य से करीब 6.8 डिग्री अधिक है, जिससे वहां लू की स्थिति और गंभीर हो गई है.

गुजरात और मध्य भारत में लू का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्रों में 6 से 10 अप्रैल तक लू की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी लू के आसार हैं.

पूर्वी राज्यों में भी बढ़ी गर्मी

उत्तर प्रदेश (पूर्वी भाग), झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 10 और 11 अप्रैल को लू चलने की संभावना है. इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है.

कैसा रहेगा मौसम 6 से 11 अप्रैल तक?

  • 6 अप्रैल: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 20°C
  • 7 अप्रैल: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 21°C
  • 8 अप्रैल: अधिकतम 41°C, न्यूनतम 22°C
  • 9-11 अप्रैल: अधिकतम 40°C, न्यूनतम 22°C

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे तेज गर्मी और लू से बचाव के लिए दोपहर के समय घर से बाहर न निकलें और भरपूर मात्रा में पानी पिएं. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में लू से बचाव के प्रभावी उपाय और स्वास्थ्य टिप्स, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखें इस तेज़ गर्मी में


-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

36 minutes ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

55 minutes ago