देश

Bihar: बिहार दौरे से पहले राहुल गांधी ने युवाओं से क्यों की सफेद टी-शर्ट पहनने की अपील? आज ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में होंगे शामिल

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां अपनी-अपनी बिसात बिछाने में लग गई है. इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज (7 अप्रैल) बिहार दौरे पर जाएंगे. राहुल गांधी इस दौरान बेगूसराय में पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे. पदयात्रा में शामिल होने के बाद वह पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

पदयात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी

पलायन रोको, नौकरी दो पदयात्रा कन्हैया कुमार निकाल रहे हैं. पदयात्रा सुबह 9 बजे आईटीआई मैदान से शुरू होगी और जीरो माइल पर यात्रा का समापन होगा. राहुल गांधी 2 किलोमीटर पैदल यात्रा में शामिल होंगे. राहुल गांधी ने अपने बिहार दौरे से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.

युवाओं से राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमारा उद्देश्य बिहार के युवाओं की दुर्दशा की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना है, जो देख रहे हैं कि सरकारी नौकरियां दिन-प्रतिदिन कम होती जा रही हैं और निजीकरण से कोई लाभ नहीं हो रहा है। अपने अधिकारों के लिए सरकार पर दबाव बनाने और उसे (सत्ता से) हटाने के लिए आवाज उठाएं.” राहुल गांधी ने पदयात्रा में शामिल होने वाले युवाओं से सफेद टी-शर्ट में आने के लिए अपील की है.

White T-Shirt पहनकर आने की अपील

राहुल गांधी ने लिखा, “बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं, पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने. लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे. आप भी White T-Shirt पहन कर आइए, सवाल पूछिए, आवाज़ उठाइए – सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए.”

यह भी पढ़ें- कभी कांग्रेस की सरकार आई तो पत्थरबाज पनपेंगे..लेकिन भारत को सीरिया नहीं बनने देंगे हम: मनीष कश्यप

इसी साल होंगे चुनाव

गौरतलब है कि बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. बिहार में 243 विधानसभा की सीटें हैं. अभी फिलहाल सत्ता पर एनडीए का कब्जा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

5 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

6 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

6 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

7 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

7 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

7 hours ago