प्रतीकात्मक तस्वीर.
100 Goats Died Road Accident: घने कोहरे की वजह से आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे (Agra-Delhi Expressway) पर कई गाड़ियों की भयानक टक्कर हो गई. हादसे में लोगों के अलावा बकरियां भी चपेट में आ गई. पुलिस ने बताया कि आगरा-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण बुधवार सुबह अलीगढ़ के टप्पल के पास भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और 100 से अधिक बकरियां मर गईं. यह दुर्घटना तब हुई जब खराब दृश्यता के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए.
हादसे में कई वाहनों में एक ट्रक भी शामिल था, जो करीब 230 बकरियां ले जा रहा था. इस टक्कर में तीन ट्रकों सहित छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”
इसी तरह की एक घटना मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर जनसठ फ्लाईओवर के पास घने कोहरे के कारण 15 से अधिक वाहनों के आपस में टकराने से एक ट्रक चालक सहित कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मुजफ्फरनगर में यह घटना बुधवार (15 जनवरी) सुबह हुई, जब घने कोहरे के कारण लगभग शून्य दृश्यता (Zero Visibility) के कारण दो ट्रक आपस में टकरा गए.
इस मौसम के घने कोहरे ने क्षेत्र में यातायात को काफी बाधित कर दिया, जिससे दोपहर तक दृश्यता की समस्या बनी रही.
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद हाईवे पर 15 से अधिक वाहन आपस में टकरा गए. सर्किल ऑफिसर रूपाली राव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “दो घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.” दुर्घटना के बाद जाम हुआ हाईवे अब क्लीयर हो गया है और यातायात बहाल हो गया है.
ये भी पढ़ें: फिल्म अभिनेता Saif Ali Khan पर जानलेवा हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…