यूटिलिटी

Sim Card खरीदने का बदला नियम, PMO ने जारी की नई एडवाइजरी, कुछ भी गड़बड़ की तो होगी ये कार्रवाई

Sim Card New Rule: प्रधानमंत्री ऑफिस (PMO) ने हाल ही में टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) को एक बेहद जरुरी निर्देश जारी किया है, जिसमें ये कहा गया है कि अब सभी नए सिम कार्ड कनेक्शन के लिए आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है. ये कदम फर्जी दस्तावेजों के जरिए सिम कार्ड के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए उठाया गया है. सरकार का मानना है कि इस उपाय से illegal सिम कार्ड के खरीद और उनके गलत उपयोग पर काबू पाया जा सकेगा.

फर्जी सिम कार्ड के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण

रिपोर्ट के अनुसार, पहले मोबाइल कनेक्शन लेने के लिए ग्राहक किसी भी सरकारी आईडी, जैसे वोटर आईडी या पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते थे. लेकिन अब सरकार ने सख्त नियम बनाए हैं, जिसके तहत नया सिम कार्ड लेने के लिए आधार कार्ड के माध्यम से बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है. इससे ये सुनिश्चित किया जाएगा कि सिम कार्ड सिर्फ सही पहचान वाले व्यक्तियों को ही जारी किए जाएं और कोई फर्जी दस्तावेज का उपयोग न हो.

यह भी पढ़ें: अगर आप भी पीएम किसान योजना से है जुड़े तो भूलकर भी न करें इस लिंक पर क्लिक, वरना खाते से निकल सकते हैं पैसे

सिम कार्ड का गलत उपयोग (Sim Card New Rule)

सरकार के मुताबिक, फर्जी दस्तावेजों के जरिए कई बार अवैध (illegal) सिम कार्ड खरीदे जाते हैं और उनका गलत इस्तेमाल किया जाता है. इससे न केवल साइबर अपराध बढ़ते हैं, बल्कि फाइनेंसियल धोखाधड़ी और आतंकवादी गतिविधियों के लिए भी इनका इस्तेमाल किया जाता है. टेलीकॉम सेक्टर की समीक्षा बैठक के दौरान ऐसे मामले सामने आए, जिसमें एक ही डिवाइस से कई सिम कार्ड जुड़े थे, जो नियमों का उल्लंघन करते थे और साइबर अपराध को बढ़ावा दे रहे थे.

कड़ी कार्रवाई और सख्ती से लागू होंगे नियम

पीएमओ ने इस कदम को लागू करने के बाद टेलीकॉम डिपार्टमेंट को Law Enforcement Agencies के साथ मिलकर काम करने और अपराधियों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले रिटेल बेचनेवाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार का उद्देश्य साइबर अपराध को रोकना और फर्जी सिम कार्ड के जरिए होने वाले अपराधों पर नियंत्रण लगाना है.

Uma Sharma

Recent Posts

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

1 hour ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

2 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

3 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

3 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

3 hours ago

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

3 hours ago