जस्टिस के विनोद. (फाइल फोटो)
पटना हाईकोर्ट (Patna High Court) के चीफ जस्टिस के विनोद चन्द्रन सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए हैं है. सीजेआई संजीव खन्ना (Sanjeev Khanna) ने उन्हें पद की शपथ दिलाई है. जस्टिस चन्द्रन के नियुक्ति के साथ ही सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 34 हो गई है.
जस्टिस के विनोद चन्द्रन को लेकर केंद्रीय कानून मंत्रालय की तरफ से सोमवार को अधिसूचना जारी किया गया था. 7 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के विनोद चन्द्रन को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के लिए उनके नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति के. विनोद चन्द्रन को सुप्रीम कोर्ट का न्यायधीश बनाने की सिफारिश की.
कॉलेजियम में न्यायमूर्ति सीजेआई के अलावे जस्टिस बी. आर गवई, जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस ऋषिकेश रॉय और जस्टिस अभय एस. ओका शामिल थे.
बता दें कि 31 जनवरी 2025 को जस्टिस हृषिकेश रॉय सेवानिवृत्त होने वाले हैं. इसके बाद फिर से सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 33 रह जाएगी. न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन ने केरल लॉ अकादमी कॉलेज तिरुवनंतपुरम से कानून की उपाधि प्राप्त की है. वह साल 2007 से 2011 तक केरल सरकार के विशेष सरकारी वकील के रूप में काम किया है. उन्हें 8 नवंबर 2011 को केरल हाई कोर्ट ने न्यायधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 29 मार्च 2023 को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद्दोनन्त किया गया. तब से वे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…
Aaj Ka Rashifal 7 November 2026: 7 नवंबर 2026 का दिन कन्या और मिथुन समेत…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…