UP में बारिश का येलो अलर्ट
UP Weahter Today: उत्तर प्रदेश के 68 जिलों में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है.इसके चलते आज भी भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है. इन जिलों की बात करें तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया है.
उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीते दो दिनों के दौरान जिलों में इतनी बारिश हुई कि दशहरे के दौरान रावण दहन तक में दिक्कत आई. राज्य के कुछ इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई है. इन इलाकों की बात करें तो इस साल मानसून के दौरान काफी कम बारिश हुई थी. जिसकी वजह से सूखा पड़ने के हालात बने हुए थे. मौसम विभाग की मानें तो राज्य के 68 जिलों में गुरुवार को भी बारिश होने की संभावना है. इसको देखते हुए विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है.
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को यूपी के लखनऊ, उन्नाव, कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर, राय बरेली, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी, ललीतपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, अमेठी, बाराबंकी, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरियां, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, अंबेडकर नगर, मऊ, बलिया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी,आजमगढ़, सुल्तानपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी,आजमगढ़, सुल्तानपुर प्रतापगढ़, प्रयागराज, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र भारी बारिश की संभावना जताई है.
लखनऊ की बात करें तो बुधवार की तरह आज को भी भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं राजधानी में पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. जिले का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना जताई है लखनऊ की बात करें तो गुरुवार की सुबह तापमान AQI 34 दर्ज किया गया.
वाराणसी में भी बुधवार की तरह आज भी मौसम विभाग ने बारिश होने की संभावना जताई है. पूरे दिन आसमान में काले -घने बादल छाए रहेंगे. जिले का न्यूनतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने की संभावना है. वाराणसी में भी गुरुवार की सुबह AQI 32 दर्ज किया गया.
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…
Mahishasura Mardini origin story: कौन था महिषासुर और क्यों 33 कोटि देवता भी उसका वध…
मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…
Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…