देश

यूपी: राजभर बन गए ‘सच्चा मित्र’, डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक ने मंच से कह दी बड़ी बात

लखनऊ- कहा जाता है कि सियासत में ना कोई दोस्त होता है और ना कोई दुश्मन. सब हालात और परिस्थितियों का खेल होता है. ऐसा ही कुछ  उतर-प्रदेश की राजनीति में होता दिख रहा है. जहां  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर बीजेपी से दूरियां कम करते हुए नजर आ रहे है. ओपी राजभर ने बुधवार को बलिया में एक कार्यक्रम के दौरान यूपी के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ मंच साझा किया है.

सीएम योगी की सरकार में डिप्टी सीएम  ब्रजेश पाठक के साथ कार्यक्रम में ओपी राजभर ने साथ ना सिर्फ मुलाकात की बल्कि उनकों लेकर एक बड़ी बात भी कह दी. इस मुलाकात में ओपी राजभर ने उपमुख्यमंत्री ने राजभर को ‘सच्चा मित्र’ कहकर संबोधित किया. सवाल करने पर उन्होंने दोहराया, ”हां राजभर जी मेरे पक्के दोस्त हैं.”

क्या बीजेपी में शामिल होंगे राजभर ?

यूपी विधानसभा 2022  चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर बीजेपी से अलग हो गए थे. उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया था. लेकिन प्रदेश में सपा की लगातार दूसरी हार के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से नाता तोड़ अपनी अलग राह पकड़ ली. तब से ही इस बात का अुनमान लगाया जा रहा है कि क्या ओपी राजभर एक बार फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. बुधवार को योगी सरकार में मंत्री ब्रजेश पाठक से ओपी राजभर की मुलाकात के बाद इस बात को फिर से  हवा मिलना शुरु हो गई है.

 

राष्ट्रपति मुर्मू का भी किया था समर्थन

इससे पहले सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति के चुनाव में बीजपी समर्थित उम्मीदवार और अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए किए गए राष्ट्रपति चुनाव का समर्थन किया था. इसके अलावा भी ओपी राजभर ने कई मुद्दो पर बीजेपी  सरकार का साथ दिया है.  उन्हें कई मौकों पर योगी आदित्यनाथ की शासन शैली की सराहना करते हुए सुना गया है.

-आईएएनएस/ भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 minute ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

58 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

1 hour ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

1 hour ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

2 hours ago