Heavy Rain: मॉनसून आने के बाद से ही देश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश हो रही है. उत्तर पश्चिम भारत से लेकर पूरब, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के अलग-अलग इलाकों में लोग भारी बारिश और इससे जुड़ी तमाम समस्याओं का सामना कर रहे हैं.
इसी बीच मौसम विभाग ने आने वाले तीन-चार दिन के लिए देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ ही देश के कई ऐसे राज्य हैं जिनको लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है जिसमें बिहार समेत 7 राज्य शामिल हैं.
उत्तर प्रदेश के चंदौली के ADM अभय कुमार पांडे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि “मौसम काफी खराब था और कई जगह पर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं संज्ञान में आईं. जनपद में 6 लोगों की मृत्यु हुई है. हमने जागरूकता अभियान चलाया है और इसमें लोगों को जागरूक किया जाता है कि जब मौसम खराब हो, तो उस समय खुले मैदान या क्षेत्र में ना जाएं.”
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार को बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय में अत्यधिक बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसी के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और गोवा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में 12-14 जुलाई के दौरान भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
साथ ही पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 11-13 जुलाई तक गरज और बिजली की चमक के साथ मूसलाधार बारिश की चेतावनी भी जारी की है. साथ ही उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वी राजस्थान समेत दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में अगले पांच दिनों तक गरज और चमक के साथ तेज बारिश के आसार भी जताए हैं.
बता दें कि असम में बाढ़ से स्थिति बहुत ही खबरा हो गई है. अभी भी 26 जिलों में 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं. इसी के साथ ही बहुत बड़े क्षेत्रफल में फसलें भी डूबी हुई हैं और अब तक 84 लोगों की मौत की खबर सामने आई है. भूस्खलन और आंधी-तूफान में भी 13 लोगों की मौत हो गई है. तो वहीं काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ से इस पार्क में नौ गैंडे समेत कुल 159 जंगली जानवरों की भी मौत हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…