देश

5 दिसंबर को होगा हेमंत कैबिनेट का विस्तार, 11 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के कार्यक्रम की आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी गई है. राजभवन की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि 5 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से राजभवन के अशोक उद्यान में मंत्रियों का शपथ ग्रहण होगा. इसी समारोह में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर बनाए गए स्टीफन मरांडी को भी शपथ दिलाई जाएगी.

जिन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जानी है, उनके नामों का खुलासा अब तक नहीं किया गया है. मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से छह, कांग्रेस से चार और राष्ट्रीय जनता दल से एक विधायक को मंत्री बनाए जाने के फॉर्मूले पर गठबंधन में पूर्व से सहमति बन चुकी है.

राष्ट्रीय जनता दल से गोड्डा के विधायक संजय यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के सूत्रों के हवाले से यह सूचना सामने आई है. पहले देवघर के विधायक सुरेश पासवान के नाम की चर्चा चल रही थी, लेकिन अब उन्हें पार्टी विधायक दल का नेता बनाया जा सकता है.

कांग्रेस और JMM से ये बन सकते हैं मंत्री

सूत्रों ने बताया कि हेमंत सोरेन की पूर्व की सरकार में कांग्रेस कोटे से मंत्री रहे डॉ. रामेश्वर उरांव को इस बार विधायक दल के नेता की जिम्मेदारी दी जाएगी और उनकी जगह कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप में से किसी एक को मंत्रिमंडल में बर्थ हासिल होगा.

कांग्रेस से कुल पांच महिला विधायकों ने जीत दर्ज की है. इनमें से एक का मंत्री बनना तय माना जा रहा है और इस रेस में महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का नाम सबसे ऊपर है. इनके अलावा कांग्रेस के विधायकों में जामताड़ा के इरफान अंसारी, पोड़ैयाहाट के प्रदीप यादव, बेरमो के जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छतरपुर सीट से जीत दर्ज करने वाले राधाकृष्ण किशोर में से कोई दो नाम मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं.

JMM की ओर से चाईबासा के दीपक बिरुआ, घाटशिला के रामदास सोरेन, मधुपुर के हफीजुल हसन, भवनाथपुर के अनंत प्रताप देव, जामा की डॉ. लुईस मरांडी और टुंडी के विधायक मथुरा महतो को मंत्री बनाए जाने की संभावना है. वैसे ईचागढ़ की विधायक सविता महतो और राजमहल के विधायक एमटी राजा के नाम की भी चर्चा चल रही है.

अनुभव और युवा ऊर्जा का समन्वय होगा

प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी को अगर स्पीकर के तौर पर चुने जाने पर सहमति बनी तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं. झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि मंत्रिमंडल में अनुभव और युवा ऊर्जा का समन्वय दिखेगा. राज्य के पांचों प्रमंडलों और हर वर्ग का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा.

हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह एक ऐसा दक्ष मंत्रिमंडल होगा, जो चुनाव में जनता से किए गए वादों को पूरा करेगा. पांच साल का आगामी कार्यकाल यह मंत्रिमंडल एक टीम भावना के साथ पूरा करेगा.


ये भी पढ़ें:  Maharashtra: CM का शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा, फडणवीस के साथ शपथ लेंगे महायुति के ये नेता


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago