विक्रम मिसरी और मौलवी अमीर खान मुत्ताकी.
आज दुबई में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की. इस बैठक में भारत द्वारा अफगानिस्तान को प्रदान की जा रही मानवीय सहायता, द्विपक्षीय मुद्दों और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर चर्चा हुई.
भारत ने अफगानिस्तान की जनता के लिए मानवीय और विकास सहायता जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई.
दोनों देशों ने चाबहार बंदरगाह के माध्यम से व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की.
भारत ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और शरणार्थियों के पुनर्वास में सहयोग करने का वादा किया.
बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति और अफगानिस्तान की स्थिरता को लेकर विचार-विमर्श हुआ. यह वार्ता भारत-अफगानिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ करने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
ये भी पढ़ें: Maharashtra के इन तीनों गांवों में मचा हड़कंप, एक हफ्ते के भीतर लोग हो रहे गंजे, जानें क्यों हो रहा ऐसा
-भारत एक्सप्रेस
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा…
कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…
Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…
Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…