Independence Day 2026: रांची/ मधुकर आनंद: झारखंड की राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने ध्वजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा समेत कई मुद्दों पर सरकार की प्राथमिकताएं गिनाईं. मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर कहा कि युवाओं की मेहनत किसी भी स्थिति में बेकार नहीं जाने दी जाएगी.
सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव का फैसला लिया गया है. परीक्षा व्यवस्था को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर जोर रहेगा. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में गड़बड़ी करने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से भी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपील की.
मुख्यमंत्री ने राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के आंकड़े भी साझा किए. उन्होंने कहा कि झारखंड में 16 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां संचालित हैं, जिनसे 60 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला है. स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर 22 हजार से अधिक नए रोजगार के अवसर पैदा करने की योजना है. उन्होंने कृषि और बागवानी क्षेत्र में हो रहे काम का भी जिक्र किया. जोहार रागी मिशन के जरिए 35 हजार से अधिक किसानों को आजीविका से जोड़ने की बात कही.
ये भी पढ़ें: 75 मिनट 27 सेकंड में 20 बार ‘युवा’: जानिए पीएम मोदी के संबोधन में सबसे ज्यादा बोले गए शब्दों की लिस्ट
महिला सशक्तिकरण के लिए मंईयां सम्मान योजना का उल्लेख करते हुए सोरेन ने कहा कि इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता बढ़ी है. महिलाओं की भागीदारी किसान उत्पादक संगठनों में भी बढ़ाई जाएगी. स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि अस्पतालों के विस्तार के साथ टेलीमेडिसिन और डिजिटल सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा विकास करना है, जिसका असर सिर्फ सरकारी आंकड़ों में नहीं, बल्कि आम लोगों की जिंदगी में भी साफ दिखाई दे.
-भारत एक्सप्रेस
Gorakhpur Mission Shakti Students Become Police officers: गोरखपुर में मिशन शक्ति के तहत 12वीं की…
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…