गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी का दिल का दौरा पड़ने से बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद किसी भी तरह की परिस्थिति को देखते हुए बांदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वहीं मुख्तार अंसारी के गाजीपुर स्थित आवास के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. यूपी में IG शलभ माथुर ने कहा, “मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसे लेकर इलाके में भी अलर्ट है. किसी प्रकार की अफवाह ना फैले, इसके लिए सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है.” वही गाजीपुर के काली बाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
मुख्तार अंसारी के बेटे ने कही यह बात
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला, लेकिन अब पूरा देश सब जानता है. दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई. 19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था. हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है.”
विपक्ष ने की यह मांग
कांग्रेस नेता सुरेंद्र राजपूत ने कहा, “जिस तरीके से आरोपी मुख्तार अंसारी की जेल में मौत हुई है वो उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और हाई कोर्ट के जज की सुपरविजन में यह जांच होनी चाहिए.”
इसे भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी का निधन, बांदा की जेल में पड़ा था दिल का दौरा, मऊ-गाजीपुर में धारा 144 लागू
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत पर समाजवादी पार्टी के नेता अमीक जामेई ने कहा, “हम मुख्तार अंसारी के परिवार के साथ खड़े हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है. उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा क्यों नहीं दी गई. हम मांग करेंगे कि इस घटना की निष्पक्ष तरीके से जांच की जानी चाहिए.”
Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…
Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…
पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…