देश

बांदा से गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तक 420 किमी का रूट प्लान तैयार, कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार अंसारी को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

Mukhtar Ansari Post Mortem Route plan: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद आज (29 मार्च) को उनके शव का पोस्टमॉर्टम होना है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश के बांदा से लेकर गाजीपुर के मोहम्मदाबाद तक 420 किलोमीटर की रूट प्लान तैयार किया गया है. मुख्तार अंसारी को सुपुर्द-ए-खाक से पहले पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. पोस्टमॉर्टम के बाद शव को मोहम्मदाबाद के काली बाग कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

बांदा जेल से गाजीपुर तक का रूट प्लान

सबसे पहले बांदा से फतेहपुर जनपद में शव वाहन की एंट्री होगी. फतेहपुर से कौशांबी के रास्ते कोखराज हंडिया बाईपास से प्रयागराज की सीमा में एंट्री होगी. फिर, शव वाहन कोखराज हंडिया बाईपास होते हुए भदोही की सीमा में प्रवेश करेगा. भदोही से वाराणसी की सीमा में प्रवेश करते हुए गाजीपुर में एंट्री होगी.

लखनऊ से 3 और बांदा से 2 डॉक्टर रहेंगे मौजूद

जानकारी के मुताबिक, कुछ ही देर में 5 डॉक्टरों का पैनल बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाला है. इसके अलावा मुख्तार अंसारी का छोटा बेटा भी मेडिकल कॉलेज पहुंचने वाला है. मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के दौरान तीन डॉक्टरों की टीम लखनऊ और दो डॉक्टर बांदा से मौजूद रहेंगे. मुख्तार अंसारी की मौत मजिस्ट्रेट जांच का आदेश भी दिया गया है. जिसमें तीन लोग शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी की मौत पर बसपा प्रमुख मायावती ने की उच्च-स्तरीय जांच की मांग, परिवार के लिए कही यह बात

यह भी पढ़ें: 5 डॉक्टरों का पैनल करेगा मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम, होगी वीडियोग्राफी; इस जगह किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबकतुल्लाह अंसारी ने क्या कहा

मुख्तार अंसारी की मौत पर उनके बड़े भाई सिबकतुल्लाह अंसारी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से सूचना मिली. प्रशासन ने तो कोई सूचना नहीं दी. 18 मार्च से ही उनकी (मुख्तार अंसारी) काफी तबीयत खराब चल रही थी. बार-बार कहने के बावजूद कोई इलाज नहीं दिया जा रहा था. कोई इलाज नहीं दिया गया. ”

-भारत एक्सप्रेस

Dipesh Thakur

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

6 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

23 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

24 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

36 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

52 minutes ago

‘भारत में प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग…’, प्रोटेस्ट में बाहरी दखल को लेकर क्या बोल गए हरीश साल्वे?

Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…

1 hour ago