देश

कार्यकारी समिति में महिला आरक्षण की मांग वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने की सुनवाई, बार काउंसिल और एसोसिएशन को जारी किया नोटिस

बार काउंसिल ऑफ इंडिया और दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति में महिला वकीलों के लिए कम से कम दो सीटों के आरक्षण की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की खंडपीठ ने कहा कि मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.

33 फीसदी आरक्षण की मांग

जनहित याचिका पर एक अन्य याचिका के साथ सुनवाई होगी जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के बार संघों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की मांग की गई है. हाई कोर्ट में नई याचिका अधिवक्ता फोजिया रहमान ने दायर की है. याचिका में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मानद सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे पदों पर महिला अधिवक्ताओं के लिए दो सीटें आरक्षित करने की मांग की गई है. यह आरक्षण रोटेशन के आधार पर या किसी अन्य उपयुक्त तरीके से दिया जाना चाहिए, जो बार के हितों की सेवा करता हो और दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन की निर्णय लेने की प्रक्रिया में लैंगिक असंतुलन के मुद्दे को संबोधित करता हो.

यह भी पढ़ें- एसपी ग्रुप को 20 हजार करोड़ का लोन देकर मुश्किल में फंसी PFC, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर्स ने खड़े किए सवाल

वैकल्पिक रूप से याचिका में हर तीन साल में एक बार डीएचसीबीए के अध्यक्ष पद को महिला वकीलों के लिए आरक्षित करने का निर्देश देने की मांग की गई है. उन वर्षों के दौरान, जिनमें बार के सभी सदस्यों द्वारा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा जाता है, सचिव या संयुक्त सचिव का पद महिलाओं के लिए आरक्षित होना चाहिए, यह प्रार्थना की गई है. रहमान ने तर्क दिया कि डीएचसीबीए के नेतृत्व पदों में लैंगिक विविधता का अभाव है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मां और नवजात की देखभाल के लिए बड़ा कदम: सीएम विजय ने दी 15 दिन की पैटरनिटी लीव को मंजूरी

Tamil Nadu paternity leave: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पुरुष सरकारी कर्मचारियों के लिए 15…

2 minutes ago

अमेरिका पर जवाबी टैरिफ की मांग, जानें व्यापारियों ने पीएम मोदी से क्या कहा?

अमेरिका द्वारा भारतीय सामानों पर टैरिफ लगाने के प्रस्ताव के बीच चैंबर ऑफ ट्रेड एंड…

5 minutes ago

मौत के बाद कितने दिन भटकती है आत्मा? गरुड़ पुराण में है जिक्र, जानें 13 और 49 दिनों का रहस्य

Garuda Purana: गरुड़ पुराण के प्रेत कल्प में मृत्यु के बाद आत्मा की स्थिति और…

14 minutes ago

‘अल नीनो’ और सूखे पर भारी पड़ा देश के किसानों का हौसला, मोदी सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन से खरीफ 2026-27 में 1,671.43 लाख टन पैदावार

आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष…

25 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल पूरे, बीजेपी उतारेगी ‘सेवा दूत’; 25 दिन तक जनता के बीच रहेंगे बड़े नेता

BJP Seva Doot Campaign: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी! दीपथुन पर नहीं जला दीप, कलेक्टर और अधिकारियों पर अवमानना की तलवार

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मदुरै के दीपथुन पर दीप नहीं जलाए…

2 hours ago