Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bar Council Of India

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर कथित हमले की जांच दिल्ली पुलिस को सौंपी है.

11 राज्यों की महिला वकीलों और उम्मीदवारों ने राज्य बार काउंसिलों में 30% महिला प्रतिनिधित्व की नामांकन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और BCI से देश भर के लिए समान दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने मिहिरा सूद सहित अन्य छात्रों की याचिका पर बड़ा फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के पास कानून की पढ़ाई कर रहे छात्रों के आचरण के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है.

सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा को अंतरिम राहत देते हुए मौजूदा कमेटी को चुनाव होने तक काम जारी रखने की अनुमति दी, लेकिन उसके अधिकारों को सीमित कर दिया.

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके माफी मांगने के बावजूद इस्तीफे की मांग जारी है.

आपराधिक मामले में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को राऊज एवेन्यु कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने आप पार्टी के नेता सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका मित्रा की ओर से दायर आपराधिक मानहानि मामले में सीतारमण की याचिका को खारिज कर दिया है.

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने माना है कि उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 के तहत उप जिलाधिकारी को प्रशासनिक आदेश से भूमिधर अधिकारों की घोषणा देने का अधिकार नहीं दिया गया है . याची ने याचिका दाखिल कर पूर्ण भूमिधर अधिकारों की घोषणा और उप जिलाधिकारी के समक्ष दायर अभ्यावेदन पर निर्णय देने के लिए परमादेश …

सुप्रीम कोर्ट ने ऑल इंडिया बार परीक्षा के लिए 3500 रुपये शुल्क को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. कोर्ट ने कहा कि बार काउंसिल के संचालन के लिए शुल्क जरूरी है और याचिकाकर्ता पहले बीसीआई को ज्ञापन दे सकता है.

एडवोकेट एक्ट 1961 में संशोधन के खिलाफ देशभर में वकील विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. नई धारा 35A और 45B के तहत हड़ताल को प्रतिबंधित करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रावधानों का विरोध हो रहा है. वकीलों ने सरकार से बिल वापस लेने की मांग की है.

दिल्ली हाई कोर्ट ने डीयू और बार काउंसिल ऑफ इंडिया से विधि पाठ्यक्रम कर रहे छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के लिए उचित सुरक्षा उपायों और शर्तों के साथ एक तंत्र विकसित करने पर विचार करने को कहा है.