देश

Delhi Red Fort Blast: गृह मंत्री के आवास पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, शाह बोले- ‘दोषियों को ऐसी सजा मिलेगी, जो मिसाल बनेगी’

राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर की शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक i20 कार में भीषण विस्फोट होने से राष्ट्रीय राजधानी दहल उठी. इस आतंकी हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हुए हैं. केंद्र सरकार ने इसे एक आतंकी हमला घोषित किया है, और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मामले की जाँच अपने हाथ में ले ली है.

गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बड़ी बैठक

इस गंभीर घटना के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. रात 8:45 बजे (13 नवंबर) हुई इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, गृह सचिव गोविंद मोहन और आईबी निदेशक तपन डेका शामिल हुए. बैठक में दिल्ली में हुई इस आतंकवादी घटना और मौजूदा जाँच की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई. इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बीच भी ब्लास्ट को लेकर एक बैठक संपन्न हुई थी.

अल फलाह यूनिवर्सिटी की जाँच, कश्मीर में पूछताछ

जाँच एजेंसियों ने इस मामले में फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी पर अपना ध्यान केंद्रित किया है. सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, यूनिवर्सिटी के सभी रिकॉर्डों का फोरेंसिक ऑडिट किया जाएगा, और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पैसे के लेन-देन की जाँच करेगा.

250 से अधिक लोगों से पूछताछ

इसके अलावा, जैश-ए-मोहम्मद की इंटर-स्टेट आतंकी साजिश की जाँच में बड़ा अपडेट सामने आया है. कश्मीर में अब तक 250 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है. यह पूछताछ रेड फोर्ट कार ब्लास्ट और उससे जुड़े ‘सफेदपोश मॉड्यूल’ के नेटवर्क को लेकर की गई है. सूत्रों के अनुसार, 12 संदिग्धों को हिरासत में रखा गया है, जिनमें डॉक्टर और कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.

जाँच एजेंसियां इस आतंकी मॉड्यूल के पूरे नेटवर्क, फंडिंग, प्लानिंग और विभिन्न राज्यों में फैले लिंक की गहराई से छानबीन कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन के प्रणेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की चुनिंदा रचनाओं का विमोचन, के.सी. त्यागी को भेंट की गईं कृतियां

भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

10 या 11 नवंबर, कब है भाई दूज? असमंजस हुआ दूर, जानिए तिलक का सही शुभ मुहूर्त

भाई दूज 2026 की तारीख को लेकर असमंजस है कि यह पर्व 10 नवंबर को…

11 seconds ago

आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट ने विजयन को तुरंत राहत देने से किया इनकार? जानिए 26 अक्टूबर का बड़ा पेंच

Supreme Court: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन की ओर से दायर याचिका पर जल्द…

46 seconds ago

नवरात्रि की षष्ठी पर पीएम मोदी ने मां कात्यायनी को किया नमन, साझा किया ‘भवानी अष्टकम’ भजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुक्रवार को मां कात्यायनी को नमन करते हुए सोशल…

8 minutes ago

पीएम मोदी इस साल के अंत में जाएंगे कनाडा; व्यापार, ऊर्जा और सुरक्षा पर होगी चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष के अंत में 11-12 दिसंबर को कनाडा की यात्रा करेंगे.…

20 minutes ago

आखिर क्यों दो वक्त की रोटी के लिए मोहताज हुआ पाकिस्तान? जानिए हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट का कड़वा सच

Pakistan News: ग्लोबल हंगर इंडेक्स की रिपोर्ट ने पाकिस्तान में गहराते भुखमरी संकट का उजागर…

24 minutes ago

20 या 21 अक्टूबर, कब मनेगा दशहरा? जानिए विजयादशमी की सही तारीख और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

दशहरा 2026 में 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा या 21 अक्टूबर को? दशमी तिथि दो…

41 minutes ago