भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश कार्यालय में आज उर्दू मीडिया जगत के प्रमुख पत्रकारों और संपादकों के साथ एक ऐतिहासिक एवं सौहार्दपूर्ण संवाद का आयोजन किया गया. इस विशेष बैठक का उद्देश्य उर्दू पत्रकारों के साथ बेहतर तालमेल कायम करना और दिल्ली की जनता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना था.
इस महत्वपूर्ण मुलाकात की मेज़बानी दिल्ली हज कमिटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ने की, जिनके सकारात्मक प्रयासों ने इस संवाद को साकार किया. कौसर जहां ने कहा कि इस तरह की मीटिंग और आपसी संवाद से एक दुसरे को समझने में, आपसी तालमेल बैठाने में और सौहार्द को बढ़ाने में मदद मिलेगी. बैठक में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और संगठन महामंत्री पवन राणा ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई. इस दौरान दिल्ली के जनसरोकारों, पार्टी की दिशा और आगामी योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ.
उर्दू मीडिया के प्रतिनिधिमंडल में मुन्सिफ़ टीवी के राष्ट्रीय ब्यूरो एडिटर खुर्शीद रब्बानी, ‘हमारा समाज’ उर्दू दैनिक के संपादक सादिक़ शेरवानी, ‘सियासी तकदीर’ के संपादक मुस्तक़ीम खान, भारत एक्सप्रेस उर्दू के एडिटर डॉ. खालिद रज़ा खान, सहारा उर्दू रोज़नामा के वरिष्ठ संवाददाता इज़हार हसन, ज़ी सलाम के वरिष्ठ संवाददाता सय्यद मुबशीर, भारत एक्सप्रेस उर्दू के वरिष्ठ संवाददाता डॉ. निसार अहमद, उर्दू दैनिक इंकलाब के संवाददाता फ़ुज़ैल अहमद, मुन्सिफ़ टीवी के संवाददाता ग़ुफ़रान आफ़रीदी और हिंदुस्तान लाइव यूट्यूब चैनल के एडिटर फ़रहान यहया सहित कई गणमान्य पत्रकार उपस्थित रहे.
बैठक के दौरान पत्रकारों ने भाजपा नेतृत्व के समक्ष दिल्ली की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को बेबाकी से रखा. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि उर्दू मीडिया हमेशा से जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाता आया है और सरकार के सकारात्मक कार्यों को उचित कवरेज भी प्रदान करता रहा है. पत्रकारों ने सचदेवा से अनुरोध किया कि वह दिल्ली सरकार तक यह संदेश अवश्य पहुंचाएं कि उर्दू मीडिया जनता और सरकार के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य करने को प्रतिबद्ध है.
वीरेंद्र सचदेवा ने पत्रकारों की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को संबंधित मंचों पर अवश्य उठाया जाएगा. उन्होंने उर्दू मीडिया के सहयोग की सराहना की और भविष्य में निरंतर संवाद बनाए रखने पर सहमति जताई.
संगठन महामंत्री पवन राणा ने भी इस बैठक को सार्थक और उपयोगी बताया. यह मुलाकात भविष्य में बेहतर सहयोग और समन्वय की नई उम्मीदों के साथ संपन्न हुई. इस कार्यक्रम ने एक नए युग के आग़ाज़ का संकेत दिया, जहाँ राजनीतिक दल और मीडिया मिलकर जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन के प्रणेता स्वामी सहजानंद सरस्वती की चुनिंदा रचनाओं का विमोचन, के.सी. त्यागी को भेंट की गईं कृतियां
-भारत एक्सप्रेस
Asian Games 2026 में भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने चीन को 238-234 से हराकर…
Health News: दुनियाभर में 2024 में 23 लाख कैंसर केस 5 गंभीर इंफेक्शन से जुड़े…
अरब सागर में भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात ATS ने 526 किलो ड्रग्स जब्त की.…
Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…
Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…