देश

HSRP: नोएडा-गाजियाबाद वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो कटेगा पांच हजार का चालान

HSRP: बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइक या कार चलाने वालों के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद में सख्त एक्शन लिया जा रा है. जिन वाहनों पर ये नंबर प्लेट नहीं है उनका चालान काटा गया. इसके तहत 5 हजार रुपये तक का जुर्माना वसूला जाएगा. हालांकि पहले दिन पुलिस का फोकस चालान काटने से ज्यादा लोगों को जागरुक करने पर रहा.

अगर आपकी गाड़ी में हाई सिक्युरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट नहीं है तो ये खबर आपके लिए है. दिल्ली और हरियाणा के बाद अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) को लेकर यूपी पुलिस ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है. दिल्ली से लगे नोएडा-गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए बड़ा अभियान चलाया. अभियान में पुलिस ने बिना एचएसआरपी वाली गाड़ियों की धरपकड़ की और कुछ को समझा कर छोड़ दिया.

16 फरवरी से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के न लगने से चालान की कर्रवाई शुरू हो चुकी है. हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की अवधि 15 फरवरी को समाप्त हो गई है. ऐसे में नोएडा और गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने 16 फरवरी से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. नोएडा और गाजियाबाद में बीते गुरुवार से बिना एचएसआरपी के चलने वाले वाहनों पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाने लगा है.

गौतमबुद्धनगर में यातायात पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न स्थानों पर मानक के अनुसार हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट (एचएसआरपी) न लगे वाहनों के विरूद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई की गयी. इसमें दोषपूर्ण नम्बर प्लेट लगे 328 वाहनों के ई-चालान किये गये. साथ ही वाहन चालकों को वाहनों में एचएसआरपी के महत्व के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया.

ये भी पढ़ें: HSRP: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के बिना गाड़ी चलाने वाले हो जाएं सावधान! आज से होगा चालान, भरना पड़ेगा जुर्माना

दूसरी ओर गाजियाबाद के शहर एवं देहात क्षेत्र में बिना निर्धारित मानक के अनुरूप अथवा बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के संचालित वाहनों के विरूद्ध प्रभावी एवं व्यापक अभियान चलाकर कुल 324 वाहनों चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गयी है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

6 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

6 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

8 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

9 hours ago