देश

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा बोलीं, ‘लिव-इन रिलेशन में बढ़ रहे अपराध’, माता-पिता को भी दी सलाह

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने निक्की यादव हत्या मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है. इस मामले पर उन्होंने कहा कि लिव-इन पार्टनर्स के खिलाफ अपराधों की घटनाओं में वृद्धि को देखते हुए कानून व्यवस्था को मजबूत करना जरूरी है. वहीं उन्होंने परिवार को बच्चों से सम्मान के साथ पेश आने और उन्हें अपनी संपत्ति ना समझने की सलाह दी है. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि जैसा कि हम लिव-इन पार्टनर्स के खिलाफ अपराधों की घटनाओं में वृद्धि देखते हैं, हमारे लिए कानून और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उचित उपाय करना महत्वपूर्ण है. हालांकि, हमें यह भी सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि हम अपने बच्चों के साथ सम्मान से पेश आएं और उन्हें अपनी संपत्ति मानने से बचें.

ट्वीट की श्रृंखला में क्या कहा

रेखा शर्मा ने अपने ट्वीट की श्रृंखला में कहा कि इस तरह के व्यवहार से बच्चे अपने विचारों और भावनाओं को साझा करने में झिझक सकते हैं. बच्चों के साथ दोस्तों की तरह व्यवहार करना महत्वपूर्ण है, खासकर जब वे बड़े हो जाते हैं. ताकि वो अपनी समस्या, दुखों और खुशियों के बारे में बताने समय हम पर विश्वास कर सकें. रेखा शर्मा ने आगे कहा कि बच्चों को मजबूत और स्वतंत्र व्यक्तियों में पोषित कर और सक्रिय रूप से उनकी बात सुनकर, हम एक सहायक वातावरण स्थापित कर सकते हैं जिसमें वे जब भी जरूरत हो, हमारी मदद लेने में सहज महसूस करे.

ये भी पढ़े:- HSRP: नोएडा-गाजियाबाद वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो कटेगा पांच हजार का चालान

लिव-इन

गौरतलब है निक्की और साहिल लिव-इन में रहते थे और दोनों के बीच सगाई की बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े के दौरान साहिल ने डेटा केबल से गला घोंट कर निक्की की हत्या कर दी थी. इसके बाद उसने निक्की के शव को अपने ढाबे के रेफ्रिजरेटर में रख दिया था. आरोपी ने हत्या करने के बाद 10 फरवरी को दूसरी महिला से शादी की थी.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 minute ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

14 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

23 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

49 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

1 hour ago