चेतन शर्मा
टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने हाल ही में सामने आए स्टिंग ऑपरेशन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा था, जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. दो दिनों पहले ही चेतन शर्मा का एक स्टिंग सामने आया था जिसके बाद भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया था. चेतन शर्मा ने गांगुली-विराट विवाद, रोहित-कोहली के बीच मनमुटाव और खिलाड़ियों के फेक इंजेक्शंस पर सनसनीखेज दावे किए थे. साथ ही उन्होंने कई खिलाड़ियों को मौका देने का दावा भी किया था.
ये स्टिंग सामने आने के बाद माना जा रहा था कि बीसीबीआई चेतन शर्मा के खिलाफ कोई बड़ा कदम उठा सकती है. चेतन शर्मा दोबारा बीसीसीआई के चीफ सेलेक्टर बने थे. लेकिन 40 दिन बाद ही उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा. इसके पहले, टी-20 वर्ल्ड कप में बुरे प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने पूरी कमेटी को ही हटा दिया था. ऑस्ट्रेलिया के साथ दूसरे टेस्ट मैच के शुरू होने के दो दिन पूर्व ही ये स्टिंग सामने आया था.
जी न्यूज के स्टिंग ऑपरेशन में चेतन शर्मा ने रोहित शर्मा को अपने बच्चे की तरह मानने का दावा किया था. साथ ही उन्होंने हार्दिक पंड्या को टीम इंडिया का फ्यूचर बताया था. चेतन के इस दावे के बाद सवाल उठने लगे थे कि क्या रोहित शर्मा की टी-20 की टीम में जगह नहीं बनेगी?
ये भी पढ़ें: IND vs AUS 2nd Test: श्रेयस की टीम में वापसी, सूर्यकुमार ड्रॉप, ऑस्ट्रेलिया को लगा पहला झटका
स्टिंग के चेतन से पूछा जाता है कि पंड्या को लेकर बातें चल रही हैं कि अगले कप्तान वही होंगे. इस पर चेतन शर्मा ने कहा, “हम ही कप्तान बनाएंगे न… हमारी प्लानिंग है न और किसी का क्या…चेयरमैन का पूरा रोल रहता है, उसके बिना कुछ नहीं हो सकता है. हमने मना कर दिया तो नहीं होगा. हार्दिक भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर है. बहुत अच्छा है, बहुत हम्बल क्रिकेटर है.”
इसके अलावा चेतन शर्मा ने उन खिलाड़ियों के नाम भी बताए थे जिनको उनके कारण मौका मिला. चेतन शर्मा ने कहा था कि सूर्यकुमार यादव से लेकर ईशान किशन, शुभमन गिल, अर्शदीप, दीपक हुड्डा और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों को उनके कारण ही मौका मिला है.
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…