यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण हादसा
उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. रोजाना दर्दनाक हादसे देखने को मिल रहें हैं. इसी कड़ी में मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात भीषण हादसा हुआ. यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 87 के पास आगे चल रही कार का पहिया निकल गया. कार के निकले पहिए से बोलेरो की टक्कर हो गई, जिससे बोलेरो अनियंत्रित हो गई और गाड़ी डिवाइडर को तोड़ते हुए पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में छह साल की बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई. बता दें कि सभी लोग बोलेरो गाड़ी में सवार थे.
मिली जानकारी के अनुसार आठ लोग बोलेरो गाड़ी में सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे. ये घटना करीब रात 10 बजे की बताई जा रही है. जब बोलेरो गाड़ी एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 पर पहुंची, तभी आगे चल रही एक कार का पहियां अचानक निकल गया. बोलेरो गाड़ी पहिए से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिसमें 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे के कारण एक्सप्रेसवे जाम हो गया था.वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन से दोनों वाहनों को हटवाकर मार्ग सुचारू करवाया. बता दें कि दूसरी कार के लोग सुरक्षित हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…
दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…
Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…
UP Politics: बुंदेलखंड में स्वतंत्र देव सिंह के पानी अभियान का मुख्य फोकस घर-घर नल…
Amroha Dowry Case: अमरोहा में दहेज उत्पीड़न की शिकायत करने बहन की ससुराल पहुंचे मायके…
Pallavi Patel Social Justice Politics: पल्लवी पटेल की राजनीति उत्तर प्रदेश में पिछड़े वर्गों के…