दिल्ली (NCR) में जहरीली हुई हवा
दिल्ली-एनसीआर (NCR) में प्रदूषण के चलते हवा की गुणवत्ता में गिरावट जारी है. वहीं NCR के कई इलाकों में आज भी धुंध छाई हुई है. वायु प्रदूषण के कारण राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता गंभीर है.
शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘गंभीर’ श्रेणी में 529 दर्ज किया गया है. तो गुरुग्राम में 478 और धीरपुर के आसपास के इलाकों में कुल 534 हैं. दिल्ली का कुल एक्यूआई इस समय 431 रिकॉर्ड हुआ है. दिल्ली एनसीआर की हवा लगातार गंभीर श्रेणी में बनी हुई है.
दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्थिति में पहुंच गया है. शुक्रवार को भी दिल्ली की काफी स्थिति खराब थी. दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण को काबू करने के तमाम जतन फेल हो गए हैं.
हालात बेकाबू हो चले हैं. ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां बेमानी साबित हुई हैं लिहाजा दिल्ली में इसका चौथा चरण लागू कर दिया गया है. घुटन भरे माहौल के बीच नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्कूल बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली में सांसों का संकट गहराता जा रहा है.
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी से दिल्ली-एनसीआर का दम घुटने लगा है. हालात की गंभीरता देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण को लागू कर दिया गया है. इसके तहत दिल्ली और आसपास के जिलों में बीएस-6 को छोड़कर अन्य डीजल वाहनों पर रोक लगाई गई है.
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की वायुसेना विमान यात्राओं के…
Ravan Dahan Viral Video Delhi: दिल्ली के पटेल नगर में दशहरे से एक दिन पहले…