PM Modi on Chamba Bus Accident: पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के चंबा जनपद से एक बेहद दर्दनाक और ह्रदयविदारक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के समीप एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी सड़क से नीचे जा गिरी. इस भीषण हादसे में 7 लोगों की असामयिक मौत हो गई, जबकि 11 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
हादसे (Chamba Bus Accident) की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों के साथ जिला प्रशासन की टीम ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंबा हादसे (Chamba Bus Accident)पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के चंबा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना बेहद दुखद है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की.
वहीं, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए कि सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके मुफ्त और समुचित इलाज की त्वरित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए.
चंबा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 6:30 बजे उस समय हुआ जब शर्मा ट्रेवल्स की एक प्राइवेट बस बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही थी. तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर देवीकोठी के पास चालुज मोड़ पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद अनियंत्रित होकर बस सीधे नीचे जा गिरी.
दुर्घटना के वक्त बस में कुल 18 लोग सवार थे, जिनमें से कई यात्री बस के मलबे के नीचे दब गए. राहत कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 11 घायलों को बाहर निकाला, जिनका इलाज जारी है. पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.
-भारत एक्सप्रेस
उत्तराखंड के हरिद्वार में भीषण ओलावृष्टि से गाड़ियों, घरों की छतों और सोलर पैनलों को…
Delhi News: दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने…
Abhijeet Dipke: नई दिल्ली में आज शनिवार को होने वाले 'जंतर-मंतर 2.0' प्रदर्शन से पहले…
Money Laundering: ओडिशा पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने बड़ा खुलासा किया…
एलन मस्क और मुकेश अंबानी के बीच भारत के सैटेलाइट इंटरनेट बाजार को लेकर विवाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में आदिवासी बच्चों की मौत…