सीएम जयराम ठाकुर गोलगप्पों का आनंद लेते हुए (फोटो फाइल)
CM Jairam Thakur: देश में दो राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के लिए जनता ने मतदान कर दिया है. गुरुवार यानी 8 दिसंबर को इसके नतीजे भी आ जाएंगे. लेकिन इससे पहले हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणाम आने से पहले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रिज पर की सैर की. इसके अलावा सीएम ठाकुर ने गोलगप्पों का आनंद भी लिया. उनका गोलगप्पे खाले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
हिमाचल के नतीजे में आने में ज्यादा समय नहीं बचा है. बीजेपी इस बार सीएम ठाकुर के नेतृत्व में भी सरकार बनाकर हिमाचल की परंपरा को तोड़ सकती है.
हिमाचल विधानसभा चुनाव रिजल्ट से पहले सीएम जयराम ठाकुर एतिहासिक रिज और मालरोड की सैर करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने गोलगप्पों का मजा लिया. इस दौरान उनके साथ प्रदेश चुनाव सह प्रभारी देवेन्द्र राणा और कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे. इस मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम जीत के लिए हम आश्वस्त है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार बनाने का दावा भी कर दिया.
चुनाव के नतीजों से पहले सीएम जयराम ठाकुर काफी रिलेक्स दिखे. वो शाम को माल रोड और रिज पर घूमने निकले पड़े. सीएम ने रिलेक्स होकरआशियाना के पास गोलगप्पे खाए.
सीएम ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश में अबकी बार रिकॉर्ड मतदान होना बीजेपी के पक्ष में स्पष्ट संकेत हैं. उन्होंने कहा ”मतदाताओं में अबकी बार भारी उत्साह दिखा है”. ऐसे में हिमाचल में एक बार फिर बीजेपी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल से भी यही संकेत मिले हैं. हालांकि, एग्जिट पोल में दोनों के बीच के कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है.
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की जीत के दावे में कोई दम नहीं है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही जीत का दावा करे, लेकिन इस बार पहले जैसे हालात नहीं है. इस दौरान उनके साथ हिमाचल के सह प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा, बीजेपी नेता संजीव कटवाल, शिमला से भाजपा प्रत्याशी संजय सूद सहित पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहे. बता दें कि सीएम कल शिमला में मौजूद रहेंगे और चुनाव के नतीजों पर नजर रखेंगे.
Gold Silver Rate Today 27 October: 27 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत…
उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के चुनाव परिणामों…
Vijay Rashmika Fake Social Media Posts: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘विरोश’ टीम ने…
'बिग बॉस 20' के घर में ड्रामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वीकेंड…
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…