देश

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: DGP के खिलाफ दर्ज होगा मामला, हाईकोर्ट में सीलबंद रिपोर्ट बनी कार्रवाई की वजह

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा चीफ इंजीनियर विमल नेगी की आत्महत्या के मामले की जांच CBI को सौंपने के एक दिन बाद, राज्य सरकार ने अब इस फैसले के पीछे जिम्मेदार माने जा रहे पुलिस महानिदेशक (DGP) के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, DGP द्वारा अदालत में सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर ही कोर्ट ने यह अहम फैसला लिया था, जिससे सत्ता के शीर्ष तक फैले कथित भ्रष्टाचार की परतें खुलने लगी हैं.

जानकारी के अनुसार, कोर्ट का फैसला आते ही दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, महाधिवक्ता और मुख्यमंत्री के ऊर्जा परियोजनाओं पर प्रमुख सलाहकार के बीच एक लंबी बैठक हुई. इसी बैठक में DGP के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्णय लिया गया, जिसकी सूचना शिमला एसपी को दी गई है.

इतना ही नहीं, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार शर्मा को भी इस बाबत तैयार रहने को कहा गया है. बताया जा रहा है कि उन्हें 31 मई को सेवानिवृत्त होना है और उससे पहले ही उनके खिलाफ चार्जशीट दायर करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है.

आदेश के खिलाफ अपील करेगी सरकार

सरकार ने यह भी फैसला किया है कि हाईकोर्ट की डबल बेंच में इस आदेश के खिलाफ अपील की जाएगी ताकि किसी भी तरह यह मामला CBI के पास जाने से रोका जा सके. हालांकि, आम जनता और मृतक इंजीनियर के परिवार ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है और इसे न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम माना है.

यह घटनाक्रम न केवल प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक व्यवस्था में हलचल मचा रहा है, बल्कि यह भी दिखा रहा है कि जब भ्रष्टाचार के खिलाफ न्यायपालिका सख्ती दिखाती है, तो सत्ता में बैठे लोग उसे पलटने की कोशिशों में जुट जाते हैं. अब सबकी निगाहें हाईकोर्ट की डबल बेंच की आगामी सुनवाई और CBI की संभावित जांच पर टिकी हैं.


ये भी पढ़ें: दरवाजा खुलते ही देखा, लटक रही थी 4 लाशें, झारखंड में इंजीनियर ने पत्नी और 2 बच्चों के साथ की आत्महत्या


-भारत एक्सप्रेस

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

1 hour ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

2 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

2 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago