बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और जयराम ठाकुर
Himachal: कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की 68 में से 40 सीट जीतकर भले ही सत्ता भारतीय जनता पार्टी से छीन ली हो, लेकिन पार्टी ने 15 सीट पर 2,000 से कम मतों के अंतर से जीत हासिल की है. पांच विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां कांग्रेस मात्र 60 से लेकर 860 वोटों के मार्जिन से चुनाव जीती है. हिमाचल की 10 ऐसी सीटें जहां कांग्रेस सबसे कम अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की है.
हिमाचल प्रदेश (Himachal) में 10 सीटों पर कांग्रेस, भाजपा से महज 12036 वोट ज्यादा लाई है. और उन्हीं वोटों ने हिमाचल की सियासी तस्वीर बदल दी. भाजपा को इस बार विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिली है, जबकि कांग्रेस को 40 सीटें आई है. राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए 35 सीटें चाहिए. तो आइए जानते हैं वो 10 कौन सी विधानसभा सीटें हैं, जहां बहुत कम मार्जिन से सीट गवानी पड़ी.
–भोरंज विधानसभा सीट: कांग्रेस के सुरेश कुमार ने मात्र 60 वोट के मार्जिन से जीत हासिल की है. उन्होंने बीजेपी के डॉ. अनिल धीमान को हराया.
–शिलाई विधानसभा सीट: कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान ने भाजपा के बलदेव सिंह को 382 वोटों से हराया है.
-सुजानपुर विधानसभा सीट: कांग्रेस के राजिन्दर सिंह ने BJP के रणजीत सिंह राणा को 399 वोटों से मात दी है.
-रामपुर विधानसभा सीट: कांग्रेस के नंदलाल ने भाजपा के कौल सिंह को महज 567 वोटों से शिकस्त दी है.
-श्रीरेणुका जी विधानसभा सीट: कांग्रेस के विनय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह को 860 वोटों से हराया है.
-भट्टीयत विधानसभा सीट: कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया ने भाजपा के बिक्रम सिंह को 1567 वोटों से मात दी है.
-लाहौल स्पीति विधानसभा सीट: कांग्रेस के रवि ठाकुर ने BJP के रामलाल मरकंडा को 1616 वोटों से चुनावी दंगल में हराया है.
-नाहन विधानसभा सीट: कांग्रेस के अजय सोलंकी ने भाजपा के डॉक्टर राजीव बिंदल को 1639 मतों से चुनाव में शिकस्त दी है.
-इंदौरा विधानसभा सीट: कांग्रेस के मलेन्द्र राजन ने भारतीय जनता पार्टी की रीता देवी को 2250 वोटों से हराया है.
-जयसिंहपुर विधानसभा सीट: कांग्रेस के यादविंदर गोमा ने BJP के रविन्दर कुमार धीमान को 2696 वोटों से पराजित किया है.
ये भी पढ़ें : Himachal Pradesh: हिमाचल में कांग्रेस की बैठक से पहले CM फेस पर घमासान, प्रतिभा सिंह ही नहीं ये 4 नेता भी हैं दावेदार
वहीं, अगर आंकड़ों को प्रतिशत के हिसाब से देखें तो भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल (Himachal) में आठ सीटें महज पांच फीसदी के मार्जिन से जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं. कांग्रेस को 43.9 फीसदी वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी को 43 फीसदी वोट मिले हैं. इस तरह से बीजेपी कांग्रेस से दशमलव नौ (0.9) प्रतिशत वोट कम लाई, लेकिन इस एक फीसदी से भी कम के फासले ने उसके हाथ हिमाचल प्रदेश की सत्ता को छीन ली.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…