देश

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत, नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को सीने में दर्द की शिकायत के बाद कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  शिव प्रताप शुक्ला को नोएडा के सेक्टर-27 कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविवार देर रात सीने में तेज दर्ज की शिकायत के बाद उनको अस्पताल लाया गया. यहां सीसीयू वार्ड के बेड नंबर एक पर उनका इलाज किया जा रहा है. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है. जांच की जा रही है. ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. वे यहां किसी निजी काम से आए थे.

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के 29वें गवर्नर हैं. वे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के रुद्रपुर के रहने वाले हैं. वह चार बार विधायक, तीन बार केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं. शुक्ला ने अपना सियासी सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया.

ये भी पढ़ें- Meghalaya-Nagaland Elections: नागालैंड-मेघालय में कड़ी सुरक्षा के बीच 118 सीटों पर मतदान जारी, 550 कैंडिडेट की किस्मत का होगा फैसला

शिव प्रताप शुक्ला गोरखपुर से 1989, 1991, 1993 और 1996 में लगातार चार बार विधायक रहे. देश में लगे आपातकाल के दौरान उन्हें 26 जून, 1975 को जेल भी जाना पड़ा. वह 18 महीने बाद साल 1977 में जेल से छूटे. साल 2002 में विधानसभा चुनाव हार गए.  इसके बाद उन्होंने भाजपा के लिए संगठन का काम करना शुरू किया.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

3 minutes ago

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

15 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

42 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

1 hour ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

1 hour ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago