भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ हिमानी नरवाल. (फाइल फोटो)
Himani Murder Case: हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान बहादुरगढ़ के गांल खैरपुर के रहने वाले सचिन के रूप में हुई है. हिमानी नरवाल का शव 1 मार्च को रोहतक में एक हाईवे के पास एक सूटकेस के अंदर मिला था. सांपला के डीएसपी रजनीश कुमार ने कहा कि एक SIT का गठन किया गया है. उसका फोन बरामद कर लिया गया है. हम साइबर और एफएसएल का उपयोग कर रहे हैं. हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं.
प्रारंभिक जांच में हत्यारे ने कबूल किया है कि हिमानी की हत्या उसके घर पर की गई थी. हत्या के बाद वह शव को सूटकेस में डालकर ले गया था. आरोपी हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था. उसने खुद को हिमानी का ब्वॉयफ्रेंड भी बताया है. आरोपी ने यह भी दावा किया है कि हिमानी उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करती थी. आरोपी का कहना है कि उसने हिमानी को काफी पैसे दिए है. आरोपी ने हिमानी पर बार-बार और अधिक पैसे मांगने का आरोप लगाया है.
1 मार्च को हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी की एक सूटकेस में लाश मिली थी. कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या के बाद शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था. स्थानीय लोगों ने जब नीले रंग का सूटकेस पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सूटकेस खोला तो उसमें हिमानी नरवाल की लाश मिली.
हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थी. वह पार्टी का हर बड़े-छोटे आयोजनों में दिख जाती थी.
हिमानी हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी सचिन की उम्र 32 साल है. वह दो बच्चों का पिता भी है. जानकारी के मुताबिक उसने लव मैरिज कर रखी है और उसकी पत्नी बनिया है. सचिन के पिता गाड़ी चलाते हैं. इसकी कनौदा गांव में मोबाइल की दुकान है. आरोपी सचिन दो भाई बहन है.
-भारत एक्सप्रेस
Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…